भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान, बोले- ‘करोंद से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे’

Rameshwar Sharma Viral Video : भोपाल के करोंद में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने काजी कैंप को लेकर विवादित बयान दिया। बाद में उन्होंने बयान पर सफाई दी।
BJP MLA Rameshwar Sharma
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्माफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Rameshwar Sharma Controversial Statement : राजधानी भोपाल के करोंद में रविवार रात आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान पर सियासत गरमा गई। कार्यक्रम के मंच से शर्मा ने कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।” बयान सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, बयान के तुरंत बाद विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित काजी कैंप से था।

करोंद के भगत सिंह चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रामेश्वर शर्मा ने हिंदू एकता, राष्ट्रवाद और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि हिंदू एकता केवल मटकी फोड़ने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज को हर स्तर पर एकजुट रहने की जरूरत है। विधायक ने लोगों से देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की।

पाकिस्तान का जिक्र कर बोले- लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी फूटेगी मटकी

अपने संबोधन के दौरान रामेश्वर शर्मा ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे इस्लामाबाद में मटकी फोड़ना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वहां मटकी फोड़ने के लिए पहले वहां की मटकी फोड़नी पड़ेगी।

बयान पर दी सफाई

विधायक के बयान का वीडियो सामने आने के बाद जब इसे भोपाल के काजी कैंप से जोड़कर देखा जाने लगा, तो रामेश्वर शर्मा ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि उनके बयान में जिस काजी कैंप का जिक्र था, वह भोपाल का काजी कैंप नहीं, बल्कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद वाला काजी कैंप था। विधायक की इस सफाई के बाद भी बयान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं।

जातियों में नहीं बंटने की अपील

रामेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में हिंदू समाज से जातियों के आधार पर नहीं बंटने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जातिगत पहचान से पहले हिंदू और भारतीय होने की पहचान को महत्व देना चाहिए। उनका कहना था कि समाज की एकता देश को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मातृभूमि के प्रति निष्ठा की बात

भाजपा विधायक ने कहा कि देश के लिए समर्पित लोगों का सम्मान होना चाहिए और मातृभूमि के प्रति निष्ठा हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदू एकता और राष्ट्रवाद को लेकर लोगों को संबोधित किया। हालांकि, मिसाइल और काजी कैंप को लेकर दिया गया बयान अब उनके पूरे संबोधन में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

BJP MLA Rameshwar Sharma
सागर शराब कांड पर उमंग सिंघार का बड़ा हमला, बोले- ‘पाकिस्तान से ज्यादा मध्यप्रदेश में हिंदू खतरे में’

कांग्रेस ने पूछा क्या कार्रवाई करेंगे CM?

इधर कांग्रेस ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने सवाल उठाया कि विधायक के इस बयान पर सरकार की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और बताना चाहिए कि क्या सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए कोई कदम उठाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com