Madhya Pradesh Top 10 News: जन विश्वास पोर्टल लॉन्च से ग्वालियर बंद और जेल फायरिंग तक; पढ़ें सभी बड़ी अपडेट

MP Top 10 News 2 September: अब अधिकारियों के फील्ड वर्क पर ऐसे नजर रखेगी एमपी सरकार, वंही नेपाल को बागेश्वर धाम ने पहुंचाई मदद और इंदौर जू में गूंजी किलकारी। पढ़ें प्रदेश की सभी बढ़ी खबरें विस्तार से।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया जन विश्वास पोर्टल, नेपाल त्रासदी के बीच बागेश्वर धाम ने बढ़ाया मदद का हाथ, 10 सितंबर को संपूर्ण ग्वालियर बंद और MP में चीनी के स्टॉक पर सरकार सख्त। यहां पढ़ें दिन भर की सभी बढ़ी और दमदार खबरें।

1. CM मोहन यादव ने लॉन्च किया जन विश्वास पोर्टल, अब ऑनलाइन दर्ज होगा फील्ड वर्क

Online monitoring of field activities of government officials
एमपी में सीएम जन विश्वास अभियान पोर्टल लॉन्च(सोर्स- सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की जमीनी सक्रियता पर नजर रखना है। पोर्टल के जरिए जिलों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, कार्यवाहियों और उपलब्धियों का व्यवस्थित ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सकेगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. नेपाल त्रासदी के बीच बागेश्वर धाम ने बढ़ाया मदद का हाथ, 4 ट्रक राहत सामग्री भेजी

Bageshwar Dham dispatches four trucks of relief material for Nepal disaster victims
नेपाल त्रासदी के पीड़ितों के लिए बागेश्वर धाम का बड़ा कदम(सोर्स- सोशल मीडिया)

नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच बागेश्वर धाम जन सेवा समिति ने राहत का बड़ा कदम उठाया है। समिति की ओर से राहत सामग्री से भरे चार ट्रक नेपाल भेजे गए हैं। इन ट्रकों में जरूरतमंद परिवारों के लिए आवश्यक सामग्री भेजी गई, जिसे नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय को सौंपा गया। समिति ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद करना मानवीय जिम्मेदारी है। भारत भी नेपाल को राहत सामग्री भेज रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. 10 सितंबर को संपूर्ण ग्वालियर बंद, सर्व संगठन के आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन

Gwalior bandh called on September 10 over UGC Rollback demand
यूजीसी रोल बैक को लेकर सर्व सगंठन ने खोला मोर्चा(सोर्स- नवभारत लाइव)

ग्वालियर-चंबल संभाग के सर्व संगठनों ने विभिन्न मांगों और सरकार की नीतियों के विरोध में महाजनआंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन का पहला चरण 10 सितंबर को ग्वालियर बंद के रूप में होगा। इसकी शुरुआत वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने फूलबाग चौपाटी मैदान से की जाएगी। आयोजकों के अनुसार बंद को ग्वालियर के व्यापारी वर्ग का व्यापक समर्थन मिल रहा है। संगठनों का कहना है कि न्यायसंगत मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला, अब 19 सितंबर को होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

Rahul Gandhi Indore Visit
19 सितंबर को इंदौर में होगा राहुल गांधी का कार्यक्रमफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित इंदौर दौरा अब 12 सितंबर के बजाय 19 सितंबर को होगा। कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पहले नेहरू स्टेडियम को चुना था, लेकिन जिला प्रशासन ने कोर्ट मामले का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम का स्थल बदलने का फैसला किया है। पार्टी की ओर से नए स्थान पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में करीब 50 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने का दावा किया गया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. MP में चीनी के स्टॉक पर सरकार सख्त, डीलर 4 हजार क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे

MP Sugar Stock Limit
एमपी में शुगर स्टॉक लिमिट तयफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश सरकार ने चीनी के भंडारण को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार अब कोई भी डीलर 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा। साथ ही चीनी को 30 दिन से ज्यादा समय तक भंडारित करने पर भी रोक रहेगी। सभी डीलरों को भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर स्टॉक घोषित करना और नियमित रूप से अपडेट करना अनिवार्य होगा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी पर चलाई गोली, कमर के नीचे लगी बुलेट से हड़कंप

Injured Jail Guard
फायरिंग में घायल गार्डफोटो सोर्स- नवभारत

रायसेन जिला जेल में बुधवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी नीलेश ठाकुर ने ड्यूटी पर तैनात प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर कथित तौर पर देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली प्रहरी की कमर के नीचे लगी और शरीर के अंदर धंस गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घायल प्रहरी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. मुरैना में यूरिया के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, खिड़की बंद होने पर भड़के

Farmers Worried Over Non Availability of Urea Fertilizer
खाद न मिलने पर टोकन दिखाता किसानफोटो सोर्स- नवभारत

मुरैना की गल्ला मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र पर यूरिया लेने पहुंचे किसानों को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान सुबह से टोकन लेकर लाइन में खड़े थे, लेकिन शाम करीब 4:20 बजे खाद वितरण की खिड़की बंद कर दी गई। किसानों के मुताबिक उस समय केवल सात-आठ लोग ही लाइन में बाकी थे। किसानों ने निर्धारित समय तक खाद बांटने की मांग की, लेकिन कर्मचारियों ने खिड़की दोबारा खोलने से इनकार कर दिया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन, निकाली अर्थी

Kolar Traders Protest Against Sealing Action
कोलार में व्यापारियों का प्रदर्शनफोटो सोर्स- नवभारत

भोपाल के कोलार क्षेत्र में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। मंदाकिनी चौराहे पर कारोबार बंद होने के विरोध में व्यापार की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली गई। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही सीलिंग कार्रवाई से छोटे कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि दुकानें बंद होने से परिवार का खर्च चलाने के साथ बैंक लोन और इएमआई चुकाना भी मुश्किल हो रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. नगर निगम नामांतरण घोटाले में 6 कर्मचारी आरोपी, 354 संपत्तियों के रिकॉर्ड में हेरफेर

Cyber Cell FIR in Indore property mutation scam
इंदौर नगर निगम मुख्यालय फोटो सोर्स - सोशल मीडिया

नगर निगम में संपत्तियों के नामांतरण से जुड़े मामले में साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर छह कर्मचारियों को आरोपी बनाया है। जांच के अनुसार नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच 354 संपत्तिकर खातों में बिना निर्धारित प्रक्रिया, अनुमति और जरूरी दस्तावेजों के नाम बदले गए। मामले में रियाज अंसारी, संजय यादव, सौरभ तिवारी, संतोष मालवीय, अजय सोलंकी और आउटसोर्स कर्मचारी सागर पंवार आरोपी बनाए गए हैं। साइबर सेल अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. इंदौर जू में गूंजी किलकारी, शेरनी सुंदरी ने दो नन्हे शावकों को दिया जन्म

Indore Zoo lioness Sundari gives birth to two healthy lion cubs.
इंदौर के चिड़ियाघर में शावक फोटो सोर्स - सोशल मीडिया

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में एक बार फिर खुशियां आई हैं। यहां शेरनी सुंदरी ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। जू प्रबंधन के मुताबिक दोनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। नए मेहमानों के आने से वन्यजीव परिवार में उत्साह का माहौल है। फिलहाल सुंदरी अपने बच्चों को लेकर काफी सतर्क है और किसी को उनके पास जाने नहीं दे रही। जू में तेंदुए और टाइगर समेत कई वन्यजीव पहले से मौजूद हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com