Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Madhya Pradesh: वक्फ एक्ट लागू होते ही गिरा 20 साल पुराना मदरसा, MP के पन्ना में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप

Madhya Pradesh के पन्ना जिले में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रशासन से नोटिस मिलने के बाद मदरसा संचालकों ने खुद ही बुलडोजर चलाकर मदरसे को ध्वस्त कर दिया।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 13, 2025 | 11:26 AM

पन्ना जिले में अवैध मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अवैध मदरसे पर बुलडोजर की कार्रवाई का मामला सामने आया है। वक्फ बिल पास होने के बाद अवैध मदरसे को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद संचालकों ने खुद ही इस अवैध मदरसे को गिरा दिया। बताया जा रहा है कि वक्फ बिल पास होने के बाद इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। मदरसे पर बुलडोजर की कार्रवाई की वजह भी सामने आई है। मध्यप्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा के शिकायत करने पर अधिकारियों ने संचालकों को इसका नोटिस दिया था।

दरअसल पन्ना जिले में एक अवैध मदरसा बना हुआ था। अवैध रूप से बने इस मदरसे को लेकर एक मुस्लिम व्यक्ति ने शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद वीडी शर्मा ने भी शिकायत की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने अवैध मदरसे को लेकर संचालकों को नोटिस थमा दिया। नोटिस मिलने के बाद संचालकों ने खुद ही बुलडोजर बुलाकर मदरसे पर चलवा दिया।

प्रशासनिक अधिकारी ने भेजा था नोटिस

सम्बंधित ख़बरें

ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल

बच गए सीएम मोहन यादव… अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया, Video देखें

एमपी के फेमस आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, पूर्व पत्नियां भी IAS, कौन हैं अंकिता धाकरे?

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO

इस मामले की जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि मदरसा संचालकों को नोटिस भेजा गया था। नोटिस के बाद मदरसे पर बुलडोजर की कार्रवाई होनी थी। प्रशासन मदरसे पर कार्रवाई कर पाता, उससे पहले ही संचालकों ने उसे ध्वस्त करना शुरू कर दिया। मदरसा संचालकों ने खुद ही बुलडोजर बुलाकर मदरसे को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पन्ना की बीडी कॉलोनी में पिछले 30 सालों से अवैध मदरसा चलाया जा रहा था। पिछले कुछ सालों में लगातार कई नोटिस दिए गए, लेकिन मदरसा संचालकों ने इसका पालन नहीं किया।

मामला कई सालों से कोर्ट में लेकिन अधिकारियों ने नोटिस दिया

हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद सख्त कार्रवाई का नोटिस भेजा गया। इसके बाद मदरसा संचालकों ने खुद ही बुलडोजर बुलाकर अवैध मदरसे को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इस मामले पर मदरसा संचालक ने दावा किया कि उन्होंने शुरू से ही स्थानीय ग्राम पंचायत से अनुमति ली थी। संचालक ने कहा कि यह क्षेत्र नगर निगम के अंतर्गत आता है, इसलिए निर्माण को अवैध माना गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से यह मामला कोर्ट में चल रहा था, लेकिन हाल ही में कानूनों में हुए बदलाव के बाद अधिकारियों ने नोटिस भेजा था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बयान दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग उनके पास आए थे और उन्होंने अधिग्रहित वक्फ की जमीन पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम के आने से अब इस तरह के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अब ऐसी संपत्तियों को चैनलाइज किया जाएगा और अलग-अलग तरीकों से अर्जित धन को अल्पसंख्यक समुदाय के विकास में लगाया जाएगा।

Mp panna 20 year old madrasa demolished as waqf act implemented bulldozer action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2025 | 11:26 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Panna News
  • Waqf Act
  • Waqf Land

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.