Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP के शिक्षा मंत्री का बड़ा दावा, कहा- कोलंबस ने नहीं बल्कि भारतीय ने की थी अमेरिका की खोज

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दावा किया है कि अमेरिका की खोज ‘हमारे भारतीय पूर्वजों' ने की थी, क्रिस्टोफर कोलंबस ने नहीं जैसा कि बच्चों को पढ़ाया जाता है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 11, 2024 | 02:57 PM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अब एक अनोखा ज्ञान बांटा है। जी हां मंत्री इंद्र सिंह परमार ने दावा किया है कि अमेरिका की खोज ‘हमारे भारतीय पूर्वजों’ ने की थी, क्रिस्टोफर कोलंबस ने नहीं जैसा कि बच्चों को पढ़ाया जाता है। इतना ही नही परमार ने यह दावा भी किया कि छात्रों को यह गलत इतिहास पढ़ाया जाता रहा है कि भारत की खोज पुर्तगाली खोजकर्ता वास्कोडिगामा ने की थी।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा परमार ने बीते मंगलवार को भोपाल में बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘कोलंबस ने अमेरिका की खोज की।  भारतीय छात्रों का इससे कोई लेना-देना नहीं था। अगर उन्हें यह पढ़ाना ही था तो उन्हें यह भी पढ़ाया जाना चाहिए था कि कोलंबस के बाद के लोगों ने किस तरह वहां के समाज पर अत्याचार किया और वहां के जनजातीय समाज को नष्ट कर दिया, क्योंकि वह समाज प्रकृति की, सूर्य की उपासना करता था।”

अमेरिका की खोज हमारे पूर्वजों ने की थी, न कि कोलंबस ने। उन्होंने माया संस्कृति के साथ मिलकर उनके विकास में सहयोग किया। यह भारत का प्राचीन चिंतन और दर्शन है, जिसे विद्यार्थियों को पढ़ाने की आवश्यकता थी। pic.twitter.com/yYWRu7e2aE — इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) September 10, 2024

सम्बंधित ख़बरें

‘कांग्रेस के सभी सदस्य बिगड़ गए हैं’, संसद के बाहर विपक्ष की ‘नाश्ता पार्टी’ पर भड़के किरेन रिजिजू

NDA का कौन सा विधायक किसले वोट देगा? मतदान से 15 घंटे पहले बताएगी पार्टी, बुलाई गई बैठक

छत्रपति संभाजीनगर: अनिल मकरिये बने मनपा स्थायी समिति सभापति, MIM को दी मात; बोले- टैक्स नहीं तो विकास नहीं

मौजूदा सांसदों, दलबदलू नेताओं-फिल्मी सितारों को टिकट नहीं, बंगाल में BJP ने बदली रणनीति, इन नामों पर लगी मुहर!

उन्होंने कहा कि यह भी पढ़ाया जाना चाहिए था कि ‘‘कैसे उनकी हत्याएं की गईं, कैसे उनका मतांतरण कराया गया, लेकिन दुर्भाग्य से सही तथ्य नहीं पढ़ाए गए।” परमार ने कहा कि इसके विपरीत भारतीय विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है कि कोलंबस ने अमेरिका की खोज की थी।

परमार ने आगे कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी को लिखना ही था तो यह लिखना चाहिए था कि भारत के महान नायक वसुलून आठवीं सदी में वहां गए थे और उन्होंने अमेरिका के सेंटियागो में अनेक मंदिरों का निर्माण किया। वहां एक संग्रहालय में आज भी ये तथ्य लिखे हुए हैं। वहां के पुस्तकालय में ये तथ्य अब भी रखे हैं।” मंत्री ने कहा कि बच्चों को यह बात पढ़ाई जानी चाहिए थी कि अमेरिका की खोज हमारे भारतीय पुरखों ने की।

यहां पढ़ें – शिमला में संजौली मस्जिद विवाद प्रदर्शन से पहले धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, लगी ये पाबंदी

वे यहीं नही रुके उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘जब हम (हमारे पुरखे) वहां गए तो हमने उनकी संस्कृति, माया संस्कृति के साथ उनके विकास में सहयोग किया। यह भारत का विचार और दर्शन है जिसे छात्रों को पढ़ाया जाना चाहिए।”

परमार ने यह भी कहा कि छात्रों को पढ़ाया जाता रहा है कि पुर्तगाली नागरिक वास्कोडिगामा ने भारत की खोज की थी। उन्होंने कहा कि इतिहासकार वास्कोडिगामा की आत्मकथा ही पढ़ लेते तो सही इतिहास तो पढ़ा पाते। मंत्री ने कहा कि वास्कोडिगामा ने अफ्रीका के जंजीबार बंदरगाह पर दुभाषिए की मदद से एक गुजराती कारोबारी चंदन से भारत देखने की इच्छा प्रकट की थी।

उन्होंने कहा कि वास्कोडिगामा ने चंदन के जहाज का अनुसरण किया और इस तरह वह भारत पहुंचा था। परमार ने कहा कि वास्कोडिगामा ने खुद लिखा है कि भारतीय कारोबारी चंदन का जहाज उसके जहाज से बहुत बड़ा था लेकिन छात्रों को गलत इतिहास पढ़ाया जाता है कि पुर्तगाली नागरिक ने भारत की खोज की थी।

यहां पढ़ें – कोलकाता कांड: SC के निर्देश के बाद भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, ममता करती रहीं इंतजार, अब आगे क्या

कौन हैं इंदर सिंह परमार

जानकारी दें कि इंद्र सिंह परमार 2018 में BJP के टिकट से शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र देवास लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। पेशे से कभी वकील रहे परमार शाजापुर के ही रहने वाले हैं। परमार पहली बार साल 2013 में विधानसभा चुनाव कालापीपल से विधायक चुने गए थे। कालापीपल पर परमार ने कांग्रेस के कद्दावर नेता केदारसिंह मंडलोई को 9 हजार से ज्यादा मतों से पटका था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mp education minister inder singh parmar claims our ancestors discovered america not columbus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2024 | 02:57 PM

Topics:  

  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.