MP Board 10वीं का परिणाम घोषित, 5.78 परीक्षार्थी सफल; असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका, सीएम का ऐलान
MP Board Result News: एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। असंतुष्ट छात्रों को दोबारा परीक्षा में बैठने का मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
- Written By: अमन मौर्या
मोहन यादव ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Board 10th Result 2026: लंबे इंतजार के बाद एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। अबकी बार के बोर्ड परीक्षा में 4 लाख 31 हजार से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी में पास हुए। यह छात्रों की लगन और मेहनत का प्रमाण है। परीभा परिणाम जारी होने के बाद छात्रों, परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
4 लाख 31 हजार विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास
बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर परीक्षा परिणाम साझा किया। बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में अबकी बार 5.78 लाख से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें से 4 लाख 31 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 घोषित 4 लाख 31 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल 5,78,328 परीक्षार्थी सफल@CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @udaypratapmp #MPBoard pic.twitter.com/Y1V8KO5Ihi — School Education Department, MP (@schooledump) April 15, 2026
इस बार के नतीजों में देखी गई गिरावट
साल 2025 में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 76.22% था। अबकी यानी 2026 में यह परिणाम घटकर 73.42% पर आ गया है। जोकि पिछले साल से करीब -2.80% की गिरावट देखी जा रही है। इसमें नियमित छात्रों का प्रदर्शन इस बार ज्यादा प्रभावित हुआ है। वे 73.21% से गिरकर 69.31 प्रतिशत पर आ गए। जबकि छात्राओं प्रदर्शन छात्रों के अपेक्षा बेहतर आया है। ये 79.27% से घटकर 77.52% पर आई हैं।
इसी प्रकार, निजी छात्रों का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है। निजी छात्रों में पास होने का प्रतिशत 28.70% से घटकर 26.38% हो गया है और निजी छात्राओं में पास होने की दर में -2.96% की गिरावट दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
CM मोहन यादव ने 900 एमएसएमई यूनिट को दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश
नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शेख साहिल गिरफ्तार, डर के मारे पीड़िता ने बना लिया था स्कूल छोड़ने का मन
राज्यसभा चुनाव विवाद: सागर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
उज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
निराशजनक रहा प्रदर्शन के कारण
पिछली बार की अपेक्षा इस बार के बोर्ड परीक्षा परिणाम में निराशाजनक प्रदर्शन पर बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पारिणाम आने पर ऐलान किया है कि जो भी छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं वो दोबारा परीक्षा में बैठ सकेंगे। उनको मौका दिया जाएगा। यह परीक्षा का आयोजन मई में संभावित है।
ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: कूचबिहार दक्षिण की गद्दी पर किसका होगा राज? हर बार चेहरा बदलने वाली जनता का इस बार क्या है मिजाज
यहां देखें परीक्षा परिणाम
एमपी बोर्ड की ओर से जारी 10वीं का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आप इस प्रकार चेक कर सकते हैं।
10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट
- http://mpresults.nic.in/
- https://mpbse.nic.in/
- https://mpbse.mponline.gov.in/
पर जाकर exam result सेक्शन में क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं। यहां छात्र रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करके अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
