Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैतूल में CM के कार्यक्रम से पहले सियासी बवाल, कांग्रेसियों की पुलिस से भिड़ंत, 50 से ज्यादा हिरासत में

CM मोहन यादव के कार्यक्रम से पहले बैतूल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पुलिस से कहासुनी और धक्का-मुक्की के बाद 50 से ज्यादा नेताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस को आशंका है वे कार्यक्रम में बाधा डाल सकते है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 28, 2025 | 07:03 PM

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में CM के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सीएम के आगमन से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से दूर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी बहस और झड़प हो गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

इस हंगामे के बीच बैतूल जिले में स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम स्थल पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। विरोध को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए प्रदर्शनकारियों को कार्यक्रम से दूर रखा।

कार्यक्रम स्थल पर विवाद, कांग्रेसियों की एंट्री बैन
बैतूल जिले के सलैया गांव के पास जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के कार्यक्रम को लेकर विरोध जताया, पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने से रोक दिया। कांग्रेस नेता सीएम से कई अहम मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे और इसके लिए वे काले गमछे व दुपट्टे पहनकर पहुंचे थे। पुलिस की रोक के बाद स्थिति बिगड़ गई और बहस झड़प में बदल गई। इसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विरोध कर रहे 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

सम्बंधित ख़बरें

अहिल्यादेवी होलकर स्मारक के सामने सर्वदलीय मौन धरना, घाट तोड़ा तो प्रायश्चित करे BJP: अंबादास दानवे

यूपी में भाजपा करा रही सर्वे, इसी आधार पर नेताओं को मिलेगा टिकट, निगेटिव रिपोर्ट आई तो नहीं बनाएगी उम्मीदवार

चंद्रपुर में कलह, नागपुर में एकता! ‘नागपुर महाविकास आघाड़ी’ का हुआ पहला पंजीकरण, संजय महाकालकर बने गटनेता

सरकारी स्कूल की शर्मनाक करतूत: बच्चों को रद्दी कागज पर मिला 26 जनवरी का मिड-डे मील, VIDEO ने मचाया कोहराम

आंध्र को केंद्र से दोहरी सौगात, हाईवे से लेकर MSP तक बढ़ेगा विकास का ग्राफ; कदम से कदम मिलाकर चल रही मोदी-नायडू जोड़ी

विकास कार्यों की सौगात, प्रशासन रहा सतर्क
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सारणी और बैतूल जिले में स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन आयोजित हुआ, जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए थे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी।

Mp betul cm yadav program congress police clash 50 workers detained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 07:03 PM

Topics:  

  • Bhopal
  • BJP
  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.