- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp 52 Kg Gold And Rs 10 Crore Cash Found In Car Parked In Bhopal Forest Matter Reaches Income Tax Department Investigation Underway
भोपाल के जंगल में खड़ी कार से मिला 52 KG सोना और 10 करोड़ कैश, मामला इनकम टैक्स विभाग तक पहुंचा, जांच जारी
यह मामला राज्य की राजधानी में रातीबड़ पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत मेंडोरी-कुशलपुर रोड के पास लावारिस हालत में खड़ी कार का है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रकम जब्त कर ली तथा मामले की जांच...
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

भोपाल के जंगल में खड़ी कार से मिला 52 KG सोना और 10 करोड़ कैश (फोटो सोर्स - एक्स)
भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस और आयकर अधिकारियों ने बीते गुरुवार देर रात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लावारिस कार से 40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 52 किलो सोना और 9.86 करोड़ रुपये नकद बरामद किया।
यह मामला राज्य की राजधानी में रातीबड़ पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत मेंडोरी-कुशलपुर रोड के पास लावारिस हालत में खड़ी कार का है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रकम जब्त कर ली तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला ने दी जानकारी
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, भोपाल जोन-1) प्रियंका शुक्ला ने मीडिया को बताया कि गुरुवार रात को हमें सूचना मिली कि रातीबड़ थाना क्षेत्र के मेंडोरी-कुशलपुर रोड के पास एक लावारिस कार खड़ी है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि कार के अंदर करीब सात-आठ बैग थे। यह संदेह था कि पिछले कुछ दिनों में आईटी और अन्य विभागों की छापेमारी की कार्रवाई के कारण कोई व्यक्ति वहां अपना सामान छोड़ गया होगा।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: अनूपपुर में अचानक जमींदोज हुआ चार मंजिला भवन, दो लोगों की हुई मौत; 10 साल पुरानी थी बिल्डिंग
झाबुआ में जहरीली गैस का तांडव: वॉटर प्लांट से रिसाव के बाद मची अफरा-तफरी, 50 लोग अस्पताल में भर्ती
क्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा
जीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला
मामला आयकर विभाग तक पहुंचा
बाद में पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और गाड़ी का शीशा तोड़कर कार के अंदर रखे बैगों को बाहर निकाला। अधिकारी ने इस घटना के बारे में और आगे बताया कि जब बैगों की जांच की गई तो उसमें से करीब 40 करोड़ रुपये कीमत का 52 किलो सोना और करीब 9.86 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए।
चेतन सिंह के नाम पर पंजीकृत है गाड़ी
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार (20 दिसंबर) को बताया कि आयकर विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने आगे बताया कि कार पर नंबर प्लेट एमपी 07 (ग्वालियर आरटीओ) लगी हुई थी, जो चेतन सिंह के नाम पर पंजीकृत है, जो मूल रूप से ग्वालियर का निवासी है और वर्तमान में भोपाल में रह रहा है। मामले की जांच चल रही है।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Mp 52 kg gold and rs 10 crore cash found in car parked in bhopal forest matter reaches income tax department investigation underway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














