मुरैना: उत्तमपुरा में घर में अकेली बुजुर्ग महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जेवर लूटकर फरार हुए बदमाश
Morena Murder Case: मुरैना में दिल दहला देने वाली वारदात, उत्तमपुरा गांव में अकेली रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर बेरहम हत्या, खटिया पर खून से लथपथ मिला शव।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
मुरैना मर्डर केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Morena Elderly Woman Murder Case: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में अकेली रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
सोमवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर घर के आंगन में पड़ी तो महिला का शव खटिया पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्वालियर से गांव आई थीं विमला, परिवार रहता है शहर में
मृतका की पहचान 65 वर्षीय विमला पत्नी बाबू सिंह सिकरवार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विमला अपने पति और बेटों के साथ ग्वालियर में रहती थीं। उनके बेटे जितेंद्र और संतोष बस चालक हैं, जबकि तीसरा बेटा टोनी एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। विमला अक्सर ग्वालियर और अपने पैतृक गांव उत्तमपुरा के बीच आती-जाती रहती थीं। कुछ दिन पहले ही वह अकेले गांव आई थीं और अपने घर में रह रही थीं। वारदात के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
जेल से रिहा होते ही गरजे छात्र नेता; इंदौर पुलिस पर लगाए मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
घायल आरोपी जेल पहुंचते ही हुए ठीक, जेल के बाहर से वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल
जेवर गायब मिलने से लूट के बाद हत्या की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विमला के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद महिला के रोजमर्रा में पहने जाने वाले जेवर भी गायब मिले हैं। ऐसे में पुलिस लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका पर भी जांच कर रही है। हालांकि, मुरैना पुलिस फिलहाल हत्या के सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू
घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस और एफएसएल यानी फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: जेल से रिहा होते ही गरजे छात्र नेता; इंदौर पुलिस पर लगाए मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप
साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
