मुरैना में चेकिंग के दौरान आरटीओ टीम पर जानलेवा हमला; SI की सरकारी गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर
RTO Team Attacked By Tractor: मुरैना में चेकिंग के दौरान बिना नंबर के ट्रैक्टर ने आरटीओ सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी में मारी टक्कर, मीनाक्षी गोखले सहित स्टाफ सुरक्षित, ट्रैक्टर जब्त।
- Written By: सजल रघुवंशी
मुरैना में आरटीओ टीम पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Morena RTO Team Attack NH-44 Incident: मुरैना में बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान एक बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने परिवहन विभाग की उप निरीक्षक की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला उप निरीक्षक सहित दो कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, लेकिन करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसका ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गया। चालक मौके से भाग निकला, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
ट्रैक्टर ड्राइवर ने कार में मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत मुरैना जिले में पुलिस, वन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें बिना नंबर और अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही हैं। रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-44 (धौलपुर रोड) स्थित आरटीओ चेकपोस्ट के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पत्थर से भरी एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की उप निरीक्षक मीनाक्षी गोखले जांच कार्य का नेतृत्व कर रही थीं। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर मार दी। उस समय उप निरीक्षक सहित दो परिवहन आरक्षक भी पास में खड़े थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
सम्बंधित ख़बरें
रीवा के शिल्पी प्लाजा में सरेराह गुंडागर्दी; मामूली कार टक्कर के बाद बेल्टों से दो युवकों को बेरहमी से पीटा
बड़वानी में सीवरेज कंपनी की ‘बेशर्मी’ पर फूटा गुस्सा; कांग्रेस पार्षदों ने कीचड़ के गड्ढे में लगाया पौधा
सिंहस्थ-2028 के लिए खंडवा पुलिस का ‘मिशन सुरक्षा’ एक्टिव, SP अगम जैन की मौजूदगी में विशेष कमान ट्रेनिंग पूरी
सागर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्वाई, मोतीनगर में भारी मात्रा में MD ड्रग्स के साथ युवक-महिला गिरफ्तार
टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार
टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर नेशनल हाईवे से होते हुए जौरी और विक्रम नगर की ओर भागा। पीछा करने के दौरान खेतों के रास्ते तेज रफ्तार में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: रीवा के शिल्पी प्लाजा में सरेराह गुंडागर्दी; मामूली कार टक्कर के बाद बेल्टों से दो युवकों को बेरहमी से पीटा
परिवहन उप निरीक्षक ने क्या बताया?
परिवहन उप निरीक्षक मीनाक्षी गोखले के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थरों का परिवहन किया जा रहा था लेकिन वाहन पर कोई पंजीयन नंबर दर्ज नहीं था। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए संबंधित थाने में आवेदन प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
