Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना: भैंस चोर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, अगले दिन छह-सात घरों में तोड़फोड़; जानें पूरा मामला

Buffalo Theft Case Morena: मुरैना में भैंस चोरी के बाद भारी बवाल, संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरोपी को छुड़ाया, अगले दिन कई घरों में हुई जमकर तोड़फोड़।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 20, 2026 | 04:27 PM

मुरैना भैंस चोरी केस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Morena Police Attack By Villagers: मुरैना जिले में दो भैंसों की चोरी का मामला बड़े बवाल में बदल गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। इसके अगले ही दिन गांव के छह-सात घरों में जमकर तोड़फोड़ हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर घरों में घुसकर लाखों रुपये के गहने, नकदी और घरेलू सामान नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पलपुरा गांव का है, जहां बहादुर सिंह परमार के घर से दो भैंस चोरी हो गई थीं। ग्रामीणों ने चोरी का शक सरायछौला थाना क्षेत्र के रबद का पुरा गांव के कुछ लोगों पर जताया। शिकायत मिलने पर शनिवार शाम पुलिस टीम गांव में दबिश देने पहुंची।

पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा

पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया और वाहन में बैठा लिया। इसी दौरान महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोक लिया, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार तक निकालने पड़े। हंगामे के बीच भीड़ पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ाकर ले गई। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी पुलिस ने बनाए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

इंदौर में मेडिकल कॉलेज छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच मारपीट और अपहरण की कोशिश, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर

जीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला

रविवार को रबद का पुरा गांव के छह घरों में तोड़फोड़ की घटना

रविवार को रबद का पुरा गांव के छह-सात घरों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों के दरवाजे और ताले तोड़कर फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, कूलर, गैस चूल्हा, पलंग, बर्तन और अन्य घरेलू सामान तोड़ दिया गया। घरों के बाहर लगे बोर और उनकी केबिल भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं।

15 से 17 लाख रुपये के गहने और नकदी गायब

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अलमारियों और बक्सों से करीब 15 से 17 लाख रुपये के गहने और तीन लाख रुपये से अधिक नकदी गायब है। ग्रामीणों ने इन घटनाओं के लिए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है और न ही इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने आया है। वहीं पुलिस टीम पर हमले और आरोपी को छुड़ाने के मामले की भी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: संजय पाठक परिवार की कंपनियों में 1000 करोड़ की धोखाधड़ी; मुख्य आरोपी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार

भैंस चोरी से शुरू हुआ यह मामला अब पुलिस पर हमले और तोड़फोड़ के गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Morena police team attacked buffalo theft accused house vandalism

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 04:27 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Morena News
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.