Morena News: जौरा में बिना लाइसेंस बिक रहे थे पटाखे, पुलिस ने 2.10 लाख का माल किया जब्त

Joura Firecracker Raid : मुरैना जिले के जौरा कस्बे में पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखों का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
Morena Joura Firecracker Raid
जौरा कस्बे में दुकान से जब्त पटाखे फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मुरैना जिले के जौरा कस्बे में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर पुलिस की कार्रवाई।

  • संजय नगर की दुकान पर छापा मारकर करीब ₹2.10 लाख के पटाखे, देशी बम और बारूद जब्त।

  • पुलिस ने 600 देशी बारूदी बम, 1,000 छोटे देशी बम और 800 अन्य देशी बम जब्त किए।

  • आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

Morena Firecrackers Seized : मुरैना जिले के जौरा कस्बे में पुलिस ने बिना वैध लाइसेंस पटाखों का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। संजय नगर स्थित एक दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने करीब 2 लाख 10 हजार रुपये कीमत के पटाखे, देशी बम और बारूद जब्त की है।

पुलिस ने दुकान संचालक बहादुर खां (52) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह बैस को सूचना मिली थी कि संजय नगर में एक दुकान पर बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचे जा रहे हैं। दुकान में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का स्टॉक रखे जाने की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बहादुर खां दुकान पर पटाखे बेचता मिला।

लाइसेंस नहीं दिखाने पर दुकान की तलाशी

पुलिस ने दुकान संचालक से पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए एसडीएम या कलेक्टर द्वारा जारी वैध लाइसेंस मांगा। लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने दुकान की तलाशी ली और वहां रखे पटाखे, देशी बम और बारूद जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये है।

600 देशी बारूदी बम समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त

मप्र पुलिस की कार्रवाई में 600 देशी बारूदी बम, एक हजार छोटे देशी बम और 800 अन्य देशी बम बरामद किए गए। इसके अलावा जिग पाग कंपनी के पटाखों के 70 पैकेट और 12 स्टार कंपनी के 50 पैकेट भी जब्त किए गए। दुकान से देशी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले खाली खोल और 1500 खाली खोखे भी मिले।

Morena Joura Firecracker Raid
Explainer : क्यों अहम है दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा? सुधीर दंडोतिया से समझें पूरी स्टोरी

काली बारूद, सफेद गंधक और बत्तियां भी मिलीं

तलाशी के दौरान पुलिस को बारूद लगी धागे की एक हजार बत्तियां, दो किलो काली बारूद, ढाई किलो सफेद गंधक और बारूद लगी धागे की दो लड़ियां भी मिलीं। पुलिस ने पूरी सामग्री जब्त कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकान संचालक बहादुर खां के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर छोड़ा गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com