-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Morena »
- Morena Municipal Corporation Fake Signatures Bjp Councillors
मुरैना नगर निगम परिषद बैठक में फर्जी हस्ताक्षरों पर घमासान; भाजपा पार्षद बोले- हमारे दस्तखत नकली
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
Fake Signatures Row Morena: मुरैना नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा, 6 महीने बाद बुलाई गई बैठक में विकास की जगह फर्जी हस्ताक्षरों पर छिड़ा घमासान। 'भाजपा मुर्दाबाद' के सदन में गूंजे नारे।

मुरैना नगर निगम में हंगामा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Morena Municipal Corporation Row: मुरैना नगर निगम परिषद की बैठक करीब छह महीने बाद बुलाई गई थी, लेकिन विकास के मुद्दों पर चर्चा शुरू होने से पहले ही बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। अभियाचित सम्मेलन के प्रस्ताव में भाजपा पार्षदों और एमआईसी सदस्यों के हस्ताक्षर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते सदन में “भाजपा मुर्दाबाद” और “महापौर मुर्दाबाद” के नारे गूंजने लगे। लगातार बढ़ते हंगामे के बीच सभापति ने बैठक को 11 अगस्त तक स्थगित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष विनीत कंसाना ने करीब 25 पार्षदों के हस्ताक्षर वाला पत्र सभापति राधारमण डंडौतिया को सौंपकर परिषद की बैठक बुलाने की मांग की थी। इसी मांग पर शुक्रवार को अभियाचित सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में चर्चा के लिए कुल आठ प्रस्ताव रखे गए थे। शुरुआत में वार्ड नंबर-14 के पार्षद युवराज डंडौतिया ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया।
हस्ताक्षरों को लेकर आमने-सामने आए पार्षद
इसी दौरान स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर महापौर शारदा सोलंकी बैठक में शामिल नहीं हुईं। उनकी गैरमौजूदगी में प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे एमआईसी सदस्य बदनसिंह यादव ने प्रस्ताव में दर्ज कुछ हस्ताक्षरों को फर्जी बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद विवाद बढ़ गया। एमआईसी सदस्य दिनेश तोमर समेत कुछ पार्षद सभापति की आसंदी के सामने जमीन पर बैठ गए और एफआईआर की मांग करने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
मुरैना में शराब के विवाद के बाद फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
मुरैना में गरजे जीतू पटवारी, बोले- कृषि मंत्री की विधानसभा में ही ब्लैक हो रहा है खाद, ढाई साल बाद बदलाव तय
मुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
नेता प्रतिपक्ष ने दी एफआईआर की चुनौती
नेता प्रतिपक्ष विनीत कंसाना ने कहा कि प्रस्ताव पर किए गए हस्ताक्षर असली हैं और यदि जांच में फर्जी साबित होते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर करा दी जाए। वहीं भाजपा पार्षद प्रेमवती उपाध्याय ने दावा किया कि उन्होंने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए और उनके नाम से किए गए हस्ताक्षर फर्जी हैं। सभापति ने नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे को हस्ताक्षरों की जांच कराने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
पार्षद ने महापौर पर लगाए गंभीर आरोप
पार्षद विजय डंडौतिया ने फर्जी हस्ताक्षर के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने महापौर की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि शहर में जलभराव समेत कई समस्याएं हैं, लेकिन महापौर उन मुद्दों पर सदन में जवाब देने नहीं पहुंचीं। उन्होंने नगर निगम के आयोजन और करीब एक करोड़ रुपये के खर्च की जांच का मुद्दा भी उठाया। हंगामे के कारण किसी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी और बैठक 11 अगस्त तक स्थगित कर दी गई।
Morena municipal corporation fake signatures bjp councillors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना नगर निगम परिषद बैठक में फर्जी हस्ताक्षरों पर घमासान; भाजपा पार्षद बोले- हमारे दस्तखत नकली
Aug 08, 2026 | 11:48 AMजो आता है ब्लैकमेल करता है… US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल
Aug 08, 2026 | 11:48 AMAmit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
Aug 08, 2026 | 11:39 AMइंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
Aug 08, 2026 | 11:18 AMIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 11:16 AMऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 11:14 AMHanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
Aug 08, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













