Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत

Ujjain Mahakal Devotees Accident : धार के बदनावर में उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में गुजरात के 6 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 09, 2026 | 03:46 PM

बदनावर में भीषण सड़क हादसा (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Dhar Badnawar Road Accident : धार जिले के बदनावर में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पंचकवास गांव के पास उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रॉले ने सामने से मारुति ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक गुजरात के वडोदरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहे थे।

हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे पंचकवास गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉला रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मारुति ईको वैन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद वैन की हालत इतनी खराब हो गई कि उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस की मदद की। वैन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन की बॉडी को काटना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

छिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग

मुरैना में श्मशान घाट नहीं, बारिश में तिरपाल-टिनशेड लगाकर करना पड़ा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, वायरल हुआ वीडियो

इंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला

मटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल

ग्राइंडर से काटकर निकाले गए शव

प्रत्यक्षदर्शी बताया कि अचानक तेज आवाज सुनाई दी। घर से बाहर निकलकर देखा तो सड़क पर भीषण दुर्घटना हो चुकी थी और वैन में कई लोग फंसे हुए थे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने ग्राइंडर की मदद से वैन के गेट और बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला।

ट्रॉले में भरा था लोहे का सामान

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रॉला GJ39 DB 9248 रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। ट्रॉले में लोहे का सामान भरा हुआ था। वहीं, मारुति ईको वैन GJ17 CK 6134 उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा और एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें : मुरैना में श्मशान घाट नहीं, बारिश में तिरपाल-टिनशेड लगाकर करना पड़ा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, वायरल हुआ वीडियो

परिजनों को दी गई सूचना

कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सभी शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस अब हादसे के कारणों और फरार ट्रॉला चालक की तलाश में जुटी है।

Dhar badnawar road accident six devotees killed in truck crash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 03:46 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.