मुरैना: व्यवस्था को कोसने वाली जनता का हाल...खाने के पैकेटों के लिए मची लूट; जानें पूरा मामला- देखें VIDEO

Morena Food Packet Chaos: मुरैना के कैलारस में मेमू ट्रेन के शुभारंभ समारोह में उधड़ गई व्यवस्थाओं की धज्जियां, सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद खाने के पैकेटों के लिए मची लूट।
Morena food packet distribution turns chaotic
मुरैना में मेमू ट्रेन के शुभारंभ समारोह में उधड़े गई व्यवस्थाओं की धज्जियां(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Morena Food Packet Distribution Failed: मुरैना के कैलारस रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान खाने के पैकेटों के लिए ऐसी भीड़ उमड़ी कि भोजन वितरण की पूरी व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई। पूड़ी-सब्जी के पैकेट लेने के लिए लोग एक-दूसरे पर चढ़ते और पैकेट छीनते नजर आए।

कोई दो तो कोई चार-चार पैकेट लेकर जाता दिखाई दिया। अब इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

बड़े स्तर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे आमजन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैलारस रेलवे स्टेशन से मेमू ट्रेन के सबलगढ़ और वीरपुर तक संचालन का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को कैलारस से सबलगढ़ और वीरपुर के लिए रवाना किया। कार्यक्रम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर वर्चुअली जुड़े थे। आयोजन बड़े स्तर पर किया गया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आमजन भी पहुंचे थे।

खाने के पैकेटों के लिए मची लूट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इसके लिए पूड़ी-सब्जी और मिठाई के पैकेट तैयार कराए गए थे। ट्रेन को हरी झंडी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दिखाई जानी थी, लेकिन बड़ी संख्या में लोग दोपहर करीब एक बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। मंच से लगातार भोजन वितरण की जानकारी भी दी जा रही थी। जैसे ही खाने के पैकेट बांटने शुरू हुए, भीड़ अचानक पैकेटों पर टूट पड़ी।

Morena food packet distribution turns chaotic
छतरपुर में पति ने पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही बदले पत्नी के तेवर, परिजनों के साथ मिलकर युवक को पीटा

कोई दो तो कोई चार पैकेट लेता नजर आया

हालात इतने बिगड़ गए कि भोजन बांटने वाले लोग भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सके। वही खाने के पैकेटों को लूटने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है! वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग एक-दूसरे पर चढ़कर खाने के पैकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं। कोई दो तो कोई चार-चार पैकेट लेकर जाता नजर आ रहा है। भोजन बांटने वाले कर्मचारी भीड़ को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन जब हालात काबू में नहीं आए तो उन्हें पीछे हटना पड़ा। बताया गया है कि खाने के पैकेट में पूड़ी, आलू की सब्जी और मिठाई के तौर पर एक लड्डू रखा गया था। अब भोजन के पैकेटों के लिए मची इस कथित लूट का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com