मंदसौर में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में लाश को बाइक से ले जाते दिखे आरोपी; दो गिरफ्तार- VIDEO

Mandsaur Murder Case: मंदसौर में पति की हत्या का खौफनाक खुलासा, मकान बेचने के विवाद में पत्नी मुस्कान ने देवर ईशाक और भाई शाकिर के साथ मिलकर रची इस्माइल की हत्या की साजिश।
Wife Kills Husband In Mandsaur CCTV Footage
मंदसौर में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wife Kills Husband In Mandsaur: मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, 32 साल के इस्माइल उर्फ भूरा की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे बाद खुलासा किया है। मंदसौर पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी मुस्कान ने अपने भाई और देवर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

जांच में सामने आया कि पहले तो डंडे से हमला किया गया, फिर गला दबाया गया और इसके बाद मुस्कान ने अपने भाई शाकिर की मदद ली। दोनों ने मिलकर बाइक से इस्माइल की डेड बॉडी को ठिकाने लगाया और 2 किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया।

आखिर क्यों की पत्नी ने पति की हत्या?

पुलिस के मुताबिक, इस्माइल की हत्या के पीछे मकान बेचने और रुपयों को लेकर विवाद था। दरअसल, इस्माइल का भाई और मुस्कान का देवर ईशाक मकान बेचकर दोनों भाईयों के अलग रहने की योजना बना रहा ता। वंही दूसरी तरफ इस्माइल अपने भाई के खिलाफ था।

घटना वाले दिन क्या हुआ?

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात वाले दिन मृतक इस्माइल शराब के नशे में फतेहगढ़ मुस्कान के मायके पहुंचा। इस दौरान ही उसका अपनी पत्नी मुस्कान और भाई शाकिर से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि शाकिर ने मृतक इस्माइल के साथ मारपीट की जिसके बाद इस्माइल बस से चौपाल सागर के सामने शराब की दुकान के पास पहुंचा। इस बात की जानकारी मुस्कान ने ईशाक को दी। जिसके बाद ईशाक उसे खोजता-खोजता वहां पहुंचा, कुछ देर बाद मुस्कान और शाकिर भी वहां पहुंच गया। तीनों को देखकर इस्माइल खेतों की ओर भागा। पुलिस की मानें तो खेत में शाकिर ने उसके सिर पर डंडे से हमला किया जिसके बाद वह गिर गया और बाद में मुस्कान ने इस्माइल के हाथ और ईशाक ने पैर पकड़े जबकि शाकिर ने कपड़े से गला दबाया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मंदसौर पुलिस ने मोहम्मद ईशाक (30), पिता अलीमुद्दीन मेव, निवासी मदारपुरा और मुस्कान (24), पत्नी इस्माइल मेवाती, निवासी मदारपुरा को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में आरोपी शाकिर, पिता बब्बू खां मेव, निवासी नई फतेहगढ़ फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

Wife Kills Husband In Mandsaur CCTV Footage
सिर्फ बाघ ही नहीं, इंडियन ग्रे वुल्फ भी है शान; जानिए MP के इस अनोखे टाइगर रिजर्व की खासियत
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com