-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mandsaur »
- Mandsaur Police Bust Md Drugs Factory 110 Grams 325 Kg Chemicals Seized
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 110 ग्राम और 325 किलोग्राम केमिकल जब्त
- Reported By: देवेन्द्र मोर्य | Edited By: सजल रघुवंशी
MD Drugs Seized Mandsaur: मंदसौर के सीतामऊ में एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी फरार, मौके से 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, 325 किलो केमिकल और बिना नंबर की स्कॉर्पियो N जब्त।

मंदसौर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
MD Drugs Factory Exposed Mandsaur: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतामऊ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानपुरा-बडावदी रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक खेत में बने टीनशेड में अवैध रूप से ड्रग्स तैयार की जा रही है। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने देर रात मौके पर दबिश दी, जहां कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई।
पुलिस पर फायरिंग कर तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
पुलिस के अनुसार, टीम जैसे ही टीनशेड के पास पहुंची, वहां मौजूद आरोपी दिलीप गायरी, गोविंद गायरी निवासी मानपुरा और पिंटू सिंह सिसौदिया निवासी बजरंगगढ़ (राजस्थान) ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा और आरोपियों को पकड़ने के लिए जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
डुमना नेचर पार्क में मियावाकी तकनीक से तैयार होगा जंगल; CM मोहन यादव ने किया 11 लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
दतिया उपचुनाव: मतदान के बाद तेज हुई बयानबाजी, दामोदर यादव ने भाजपा-कांग्रेस पर लगाए सांठगांठ के आरोप
गोविंद सिंह राजपूत को MP हाईकोर्ट से राहत, कांग्रेस प्रत्याशी की याचिका खारिज; दूसरी पर 4 अगस्त को होगी सुनवाई
MP के खिलाड़ी बढ़ा रहे देश का मान, कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने पर खेल मंत्री विश्वास सारंग गदगद; कर दिया यह ऐलान
फैक्ट्री से 110 ग्राम MD ड्रग्स, 325 किलो से ज्यादा केमिकल और स्कॉर्पियो जब्त
दबिश के दौरान पुलिस ने टीनशेड से 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, करीब 325 किलोग्राम से अधिक विभिन्न प्रकार के केमिकल, 1.8 किलोग्राम क्रिस्टलनुमा पदार्थ, बिना नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो N और ड्रग्स तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए। इनमें इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा, गैस भट्टी, इलेक्ट्रिक हीट गन, मोटर लगे ड्रम, प्लास्टिक की बाल्टियां, स्टील के बर्तन, टिश्यू रोल और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने मौके से बरामद सभी केमिकल और उपकरणों को जब्त कर लिया है।
एफएसएल जांच के लिए भेजे गए सैंपल, आरोपियों की तलाश जारी
एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीतामऊ थाना पुलिस की यह कार्रवाई ‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0’ के तहत बड़ी सफलता है।
यह भी पढ़ें: डुमना नेचर पार्क में मियावाकी तकनीक से तैयार होगा जंगल; CM मोहन यादव ने किया 11 लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
बरामद केमिकल और अन्य सामग्री को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Mandsaur police bust md drugs factory 110 grams 325 kg chemicals seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 110 ग्राम और 325 किलोग्राम केमिकल जब्त
Aug 01, 2026 | 04:43 PMहमें मिलेगा शिवसेना का चुनाव चिह्न, नहीं तो फ्रीज होगा धनुष बाण; उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, शिंदे को लगेगा झटका
Aug 01, 2026 | 04:39 PMयुवा नहीं समझते आजादी का सही मतलब… पुणे में गरजे NSA अजीत डोभाल, Gen Z को दिया कड़ा संदेश
Aug 01, 2026 | 04:34 PMरुद्राभिषेक में शृंगी का क्या है रहस्यमयी महत्व? शिव पुराण से जानिए क्यों इससे जल चढ़ाना माना जाता है शुभ
Aug 01, 2026 | 04:34 PMकभी मुक्केबाजी से भागती थीं प्रीति पवार, आमिर खान की फिल्म से बदली जिंदगी, एक फैसले ने बना दिया गोल्डन गर्ल
Aug 01, 2026 | 04:34 PMलॉकअप 2 में राम कपूर ने मानी अपनी गलती! पामेला सेरेना से मांगी माफी, बेटे का नाम लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
Aug 01, 2026 | 04:33 PMकानपुर में छिपा फर्जी आधार कार्ड रैकेट का मास्टरमाइंड, गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज से रवाना हुई पुलिस टीम
Aug 01, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














