मंडला जिले के बसनिया बांध पर फिर टकराव, सांसद-मंत्री की समझाइश भी बेअसर, ग्रामीण अड़े

Basaniya Dam Project Controversy: मंडला जिले में बसनिया बांध परियोजना पर फिर टकराव, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मंत्री संपतिया उइके की समझाइश के बावजूद ग्रामीणों का दो-टूक इनकार, बैठक बेनतीजा।
Villagers Protest Against Basaniya Dam Project
बसनिया बांध पर टकराव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • मंडला के बसनिया बांध को लेकर सरकार और ग्रामीणों के बीच फिर टकराव।

  • पांच साल से जारी विरोध के बावजूद ग्रामीण जमीन छोड़ने को तैयार नहीं।

  • परियोजना से मंडला और डिंडौरी के 31 गांव होंगे प्रभावित।

Villagers Protest Against Basaniya Dam Project: मंडला में बसनिया बांध को लेकर एक बार फिर विरोध और सरकार के बीच टकराव की तस्वीर सामने आई है पांच साल से जारी संघर्ष, कई दौर की समझाइश और अब मुख्यालय में हुई विशेष बैठक लेकिन नतीजा फिर वही ग्रामीण जमीन छोड़ने को तैयार नहीं योजना भवन में हुई।

बैठक में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और कलेक्टर ने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की सर्वे कराने और परियोजना के फायदे समझाने की कोशिश हुई लेकिन ग्रामीणों की दो टूक पुरखों की जमीन नहीं छोड़ेंगे, बांध नहीं बनने देंगे आखिर पांच साल से जारी इस विरोध का समाधान क्यों नहीं निकल पा रहा देखिए ये रिपोर्ट।

31 गांवों पर असर डालेगी यह परियोजना

बसनिया परियोजना मंडला जिला और डिंडौरी जिला के 31 गांवों पर असर डालने वाली योजना है। जिनमें मंडला जिले के 18 गांव और डिंडौरी जिले के 13 गांव हैं लेकिन परियोजना के नाम पर जमीन अधिग्रहण और विस्थापन की आशंका के बीच ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। पांच साल से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जमीन सिर्फ संपत्ति नहीं, उनके पुरखों की विरासत और आजीविका का आधार भी है। जिला प्रशासन की समझाइश हो या जनप्रतिनिधियों की अपील ग्रामीणों का रुख अब तक नहीं बदला।

प्रभावित ग्रामीणों के साथ हुई विशेष बैठक

मंडला जिला मुख्यालय के योजना भवन में प्रभावित ग्रामीणों के साथ विशेष बैठक हुई करीब 50 से 60 परिवारों के प्रतिनिधि और समिति सदस्य बैठक में पहुंचे कलेक्टर, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की बसनिया क्षेत्र में सर्वे कार्य शुरू करने और परियोजना से बिजली, सिंचाई सहित होने वाले फायदे बताए गए लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे बैठक में सहमति नहीं बन सकी।

Villagers Protest Against Basaniya Dam Project
जबलपुर में 4 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, प्रयागराज से लाकर करते थे सप्लाई, दो तस्कर गिरफ्तार

क्या सरकार निकाल पाएगी ग्रामीणों की चिंताओं का समाधान

एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार की दलील बिजली उत्पादन सिंचाई और विकास दूसरी तरफ ग्रामीणों की चिंता जमीन विस्थापन और पुश्तैनी अस्तित्व पांच साल से जारी विरोध के बाद भी बसनिया परियोजना पर सहमति दूर नजर आ रही है अब सवाल यही क्या सरकार ग्रामीणों की चिंताओं का समाधान निकाल पाएगी या बसनिया बांध की लड़ाई यूं ही जारी रहेगी

Villagers Protest Against Basaniya Dam Project
छिंदवाड़ा: मेले में नूडल्स, मंचूरियन और गुपचुप खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती