उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भारी बारिश से दीवार गिरी, कई लोग दबे
शुक्रवार देर शाम उज्जैन में एक बड़ा हादसा हो गया, जब महाकाल मंदिर की एक दीवार गिर गई। यह घटना मंदिर के चार नंबर गेट के पास हुई है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Major accident in Ujjain Mahakal temple wall collapsed | Video
भोपाल : मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों को प्रभावित किया है। शुक्रवार देर शाम उज्जैन में एक बड़ा हादसा हो गया, जब महाकाल मंदिर की एक दीवार गिर गई। यह घटना मंदिर के चार नंबर गेट के पास हुई, जहां अत्यधिक बारिश के कारण मिट्टी धंसने से दीवार ढह गई। हादसे में कई लोग दीवार के नीचे दब गए और कुछ घायल हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
यहां देखें वीडियो
VIDEO | A boundary wall of the Mahakal Temple in MP’s Ujjain has collapsed due to heavy rainfall. Several people are feared trapped under the debris. More details awaited. (Video Source: Third Party) pic.twitter.com/qFrZkQZtnB — Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2024
बारिश के चलते गिरी दीवार
एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के चलते दीवार के नीचे की मिट्टी धंस गई थी, जिसके बाद दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। पुलिस और प्रशासन भी जल्द मौके पर पहुंच गए। हालांकि, तेज बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
वाढवन पोर्ट मुआवजा: जल्द पैसे दिलाने के नाम पर किसान से 50 लाख की ठगी, 3 पर मामला दर्ज
ट्रंप का ‘इकोनॉमिक टॉर्चर’! न उड़ेगा विमान, न बिकेगा तेल; अमेरिका ने ईरान के चारों तरफ खींची तबाही की लकीर
अमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर
आपको जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है, जिससे उज्जैन सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में नजदीक आई कई जिलों के परिसीमन की घड़ी, पांढुर्णा में शामिल होगी मुलताई तहसील
