Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैहर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, भाजपा के मंच पर ही आपस में भिड़े दो बड़े नेता; थाने तक पहुंचा मामला- देखें VIDEO

BJP Leader Clash Viral Video: एमपी के मैहर में भाजपा जनचौपाल के दौरान मंच पर भिड़े दो नेता, मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी और विजय पटेल में धक्का-मुक्की, ताला थाने पहुंचा मामला।

  • Reported By: अर्पित शुक्ला | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 19, 2026 | 08:46 PM

मैहर हाई-वोल्टेज ड्रामा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BJP Leader Clash In Maihar:मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ताला मंडल में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्टी के दो नेताओं के बीच मंच पर ही धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 12 जून को आयोजित भाजपा के 12 साल बेमिसाल जनचौपाल” कार्यक्रम के दौरान हुई थी। हालांकि घटना को करीब एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

12 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार ताला स्थित एक निजी होटल में भाजपा द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी और पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में मामूली बहस के रूप में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गया और दोनों नेताओं के बीच मंच पर ही धक्का-मुक्की होने लगी।

सम्बंधित ख़बरें

ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़, शादी के तुरंत बाद चुराए गहने; बाद में शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

सागर में शराबी ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान! पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो, बुजुर्ग की मौत; 7 लोग घायल

रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता, ठेकेदार और ज्वेलर्स कारोबारी के यहां एक साथ छापेमारी

डिंडौरी के कनईसांगवा में तीन माह से पानी को तरसे ग्रामीण, हाईवे पर चक्का जाम; खाली मटके लेकर सड़क पर उतरे लोग

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बिगड़े हालात

घटना के समय मंच पर सतना सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। बावजूद इसके दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। वायरल वीडियो में भी दोनों नेताओं को आपस में उलझते हुए देखा जा सकता है। मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई और कार्यक्रम आगे बढ़ सका।

मैहर में भाजपा मंच पर मारपीट, बीजेपी सांसद के सामने महामंत्री और पूर्व मंत्री के भाई में मारपीट, वीडियो वायरल होते ही सियासी गलियारों में मचा हड़कंप #satna @MPTakOfficial @BJP4India @ABPNews @Live_Hindustan pic.twitter.com/tjOwbpuhpW — Rakesh Patel । राकेश पटेल (@NanheRakesh) June 19, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के कई दिन बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्षी दल भी इस घटना को लेकर भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर भी यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

थाने तक पहुंचा मामला, कार्रवाई की मांग

विवाद के बाद उसी रात भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ ताला थाने पहुंचे थे। उन्होंने विजय पटेल पर मंच पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: दमोह में चाय पीने के बाद पिता सहित दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत; गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

दूसरी ओर विजय पटेल ने वीडियो जारी कर दावा किया कि मंच पर केवल हल्की धक्का-मुक्की हुई थी और किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। फिलहाल मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Bjp leader clash maihar during public event video viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 05:47 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.