मध्य प्रदेश में हड़ताल: आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट संघ का विरोध
Medical Shop Strike in MP: आज मध्य प्रदेश में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने इस बंद का आह्वान किया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
मेडिकल स्टोर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Chemist Strike News: मध्य प्रदेश में आज दवा दुकानों के बंद रहने की घोषणा की गई है। इस दौरान केवल अस्पताल परिसरों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स को ही खुला रखा जाएगा। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किया जा रहा है, जिसका मुख्य कारण ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध बताया गया है।
राजधानी भोपाल में भी इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा, जहां 3 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अनुसार जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यवसायी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं और बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
जनता की सेहत से जुड़ा मुद्दा
एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने कहा कि यह मुद्दा सीधे आम जनता की सेहत से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से घर-घर पहुंच रही दवाओं की गुणवत्ता, निगरानी और प्रमाणिकता को लेकर अभी स्पष्ट और मजबूत व्यवस्था नहीं है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
सागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
भाई का चालान कटते ही पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन, करैरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
नकली दवाओं के वितरण की आशंका
उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवा कारोबार के कारण नकली, एक्सपायरी और गलत दवाओं के वितरण की आशंका बढ़ रही है, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। इसी वजह से केमिस्ट समुदाय ने विरोध स्वरूप यह बंद रखने का निर्णय लिया है।
खुले रहेंगे अस्पताल परिसरों के मेडिकल स्टोर
भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने स्पष्ट किया गया है कि अस्पतालों के अंदर चलने वाले मेडिकल स्टोर बंद नहीं रहेंगे, ताकि मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर मिलती रहें।
ये भी पढ़ें : विभाग की लापरवाही, भुगत रहे गरीब शिक्षक? ‘ब्रिज कोर्स’ न होने से रुकी सैलरी और इंक्रीमेंट; जानें पूरा मामला
केमिस्ट संघ की प्रमुख मांगें
केमिस्ट संघ की ओर से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक और बिना निगरानी वाली दवाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
