MP News: 20 मई को निजी मेडिकल स्टोर्स पर ताला, केमिस्ट करेंगे हड़ताल; आपातकाल के लिए यहाँ मिलेंगी दवाएं

All India Chemist Strike 2026: 20 मई 2026 को दवा बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। AIOCD तथा मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सभी निजी मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी।
All India Chemist And Druggist Association Announces Nationwide Medical Shop Strike On May 20
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MP Chemists Protest 20 May 2026: देशभर में 20 मई 2026 को दवा बाजार पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट तथा मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सभी निजी मेडिकल दुकानें इस दिन बंद रहेंगी।

इस बंद के चलते आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी जरूरत की दवाएं एक दिन पहले ही पर्याप्त मात्रा में लेकर रख लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों की मेडीकल खुली रहेंगी

इस हड़ताल के दौरान आपात स्थिति के लिए प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों की मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा प्रदेशभर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर भी दवाइयों की उपलब्धता बनी रहेगी। जयारोग्य अस्पताल, जिला अस्पतालों और निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर्स को इस हड़ताल से अलग रखा गया है, जिससे गंभीर मरीजों को जरूरी दवाइयों में किसी तरह की दिक्कत न हो।

'ई-कॉमर्स कंपनियां बेच रहीं नकली दवाईयां'

कोरोना काल में जारी अधिसूचना जीआरएस 220 ई के माध्यम से नियमों को दरकिनार किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिसे तत्काल वापस लेने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही कहा गया है कि ई-कॉमर्स कंपनियां अवैध रूप से बाजार पर कब्जा कर रही हैं और दवाओं के मूल्य निर्धारण में मनमानी कर रही हैं, जिस पर रोक लगाना आवश्यक है। ऑनलाइन फार्मेसी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए मिलावटी और नकली दवाओं की बिक्री होने के आरोप भी सामने आए हैं, जिसे नियंत्रित करने की मांग की गई है।

केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष ने लगाए यह आरोप

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने जानकारी दी कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यापारी इस बंद का समर्थन करेंगे और 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि यह मामला सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। उनका यह भी कहना है कि घर-घर तक पहुंच रही ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट और प्रभावी व्यवस्था नहीं है, जो गंभीर चिंता का विषय है। अब कल राजधानी भोपाल में भी मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com