Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कूनो नेशनल पार्क में गूंजेगी किलकारी! CM मोहन यादव की गुड न्यूज- एक और मादा चीता प्रेग्नेंट

कूनो नेशनल पार्क एक मादा चीता जल्द ही शावकों को जन्म देने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी देते हुए बीते शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच 'X'पर कहा कि, यह 'चीता परियोजना' के लिए एक बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 20, 2024 | 12:20 PM

कूनो में गूंजेगी किलकारी

Follow Us
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क (KNP) में जल्द ही किलकारी गूंजेगी। जी हां, इस नेशनल पार्क में एक मादा चीता के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है। इस बाबत खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रेग्नेंट मादा चीता का फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए ये खुशखबरी सभी को दी है।

जानकारी दें कि, कूनो नेशनल पार्क एक मादा चीता जल्द ही शावकों को जन्म देने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी देते हुए बीते शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘X’पर कहा कि, यह ‘चीता परियोजना’ के लिए एक बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है।

यहां पढ़ें –  यमुना में झाग पर CM आतिशी का बयान, कहा- हरियाणा और उत्तरप्रदेश फैक्ट्री वेस्ट डालते है

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर: होटल रामा इंटरनेशनल से 67 लाख की फर्नीचर ठगी, चीन से घटिया माल; नागपुर व्यापारी पर केस दर्ज

MPESB पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, TET-2023 बायोलॉजी परीक्षा पर लगाए गंभीर आरोप; PM कार्यालय में की शिकायत

नागपुर में कचरा संकट गहराया, कई इलाकों में बढ़ी नागरिकों की परेशानी; कांग्रेस ने प्रशासन को घेरा

अल नीनो का असर तय; मौसम ही नहीं बल्कि बाजार भी करेगा परेशान, जानें रिपोर्ट में क्या कहा गया ?

CM यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘X’पर पोस्ट में कहा कि, “कूनो में खुशियां आने वाली हैं। देश के ‘चीता स्टेट’ मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता जल्द ही नए शावकों को जन्म देने वाली है।” यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह भी पोस्ट किया कि, ” देश के ‘चीता स्टेट’ मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही मादा चीता नए शावकों को जन्म देने वाली है। यह खबर ‘चीता प्रोजेक्ट’ की बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया गया ये प्रोजेक्ट पारिस्थितिक संतुलन को निरन्तर बेहतर बनाने वाला सिद्ध हो रहा है”।

कूनो में आने वाली हैं खुशियां… देश के ‘चीता स्टेट’ मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही मादा चीता नए शावकों को जन्म देने वाली है। यह खबर ‘चीता प्रोजेक्ट’ की बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में शुरू किया गया ये प्रोजेक्ट… pic.twitter.com/gLz8kD9HJ3 — Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 19, 2024

जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों (पांच मादा और तीन नर) को कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी)में छोड़ने का कार्य किया। यह लगभग आठ दशकों बाद हुआ, जब भारत में चीते शिकार के कारण विलुप्त हो गए थे। यह दुनिया के पहले अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण का हिस्सा था।

यहां पढ़ें –  दिल्ली में ‘सांस’ लेना भी मुश्किल, हवा में जहर, खतरनाक हुआ AQI

वहीं फिर बीते फरवरी 2023 में देश में चीतों को फिर से लाने की भारत सरकार की परियोजना के हिस्से के रूप में दक्षिण अफ्रीका से 12 अन्य चीतों को मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, भारत में अब तक 17 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से 12 जीवित बचे हैं। इस प्रकार कूनो में शावकों सहित कुल चीतों की संख्या वर्तमान में 24 हो चुकी है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Kuno national park cheetah to give birth mohan yadav shared good news madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 12:19 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.