Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गरीबी नहीं रोक सकी सपनों की उड़ान: मछुआरा परिवार के सुदीप ने जीते 2 सिल्वर मेडल, बहनें भी जीत चुकी हैं कई पदक

Khandwa Sports News : खंडवा के सुदीप ढीमर ने राष्ट्रीय कैनो प्रतियोगिता में 2 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मछुआरा परिवार के तीनों भाई-बहन अब खेल जगत में पहचान बना चुके हैं।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 17, 2026 | 09:35 AM

सिल्वर मेडलिस्ट सुदीप (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Sudeep Dhimar Canoe Silver Medal: खंडवा जिले की धार्मिक नगरी सिंगाजी के एक साधारण मछुआरा परिवार ने मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर सपनों को साकार करने की मिसाल पेश की है। आर्थिक अभावों के बीच जीवनयापन करने वाले इस परिवार के तीनों बच्चे खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। दो बेटियों के बाद अब परिवार के सबसे छोटे सदस्य सुदीप ढीमर ने भी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कैनो प्रतियोगिता में 14 वर्षीय सुदीप ढीमर ने जूनियर बॉयज सी-4 वर्ग की 500 मीटर और 200 मीटर स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

मछली पकड़कर करते हैं जीवनयापन

सुदीप का परिवार सालों से बैक वाटर क्षेत्र में नाव चलाकर और मछली पकड़कर अपना जीवनयापन करता है। परिवार के मुखिया रणछोड़ ढीमर और उनकी पत्नी धनुबाई ढीमर ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपने बच्चों के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सम्बंधित ख़बरें

महावीर नगर में दूषित पानी का मामला, लोगो का हाल जानने पहुंची कांग्रेस, निगम पर लगाए गंभीर आरोप

विदिशा में बड़ी कार्रवाई: नियमों का पालन नहीं कर रहे थे मेडिकल स्टोर्स, 32 दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द

पानी का टैंकर भरने को लेकर विवाद, दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई झड़प

30 जून तक जेल में रहेंगे समर्थ और गिरिबाला सिंह, वकीलों से मिलने का समय बढ़ाने और अंग्रेजी अखबार की मांग खारिज

2 बहनों ने भी जीते हैं कई मेडल

सुदीप की बड़ी बहन कावेरी ढीमर पहले ही कैनो खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने 50 से अधिक राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं। उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के दम पर उन्हें भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर मिला। वहीं दूसरी बहन दीपिका ढीमर भी खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। दीपिका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगभग एक दर्जन पदक जीतकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा चुकी हैं।

सुदीप ने जीते 2 सिल्वर मेडल

अब सुदीप ने भी अपनी दोनों बहनों के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कैनो खेल में दो सिल्वर मेडल जीतकर यह साबित कर दिया है कि सफलता केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि मेहनत और संकल्प से हासिल की जाती है। कभी परिवार के साथ नाव चलाकर मछली पकड़ने वाला यह बालक आज खेल के मैदान में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

ये भी पढ़ें : विदिशा में बड़ी कार्रवाई: नियमों का पालन नहीं कर रहे थे मेडिकल स्टोर्स, 32 दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द

युवाओं के लिए मिसाल बने सुदीप

सुदीप की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और जिलेवासियों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। ढीमर परिवार की यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं।

Khandwa sudeep dhimar wins two silver medals national canoe championship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 09:35 AM

Topics:  

  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh News
  • Silver Medalist

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.