-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khandwa »
- Khandwa Mutton Parcel Dead Rat Food Department Action
मटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
- Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Khandwa News : खंडवा के कारवार स्थित बिस्मिल्लाह होटल के मटन पार्सल में मरा चूहा मिलने के बाद खाद्य विभाग ने होटल से सैंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।

होटल में कार्रवाई करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम (फोटो सोर्स- नवभारत)
Khandwa Mutton Parcel Dead Rat: खंडवा के कारवार स्थित बिस्मिल्लाह होटल से पैक कराकर ले जाए गए मटन के पार्सल में मरा हुआ चूहा मिलने के मामले में अब खाद्य एवं औषधि विभाग हरकत में आ गया है। नवभारत द्वारा खबर के बाद विभाग की टीम ने होटल पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट होगी।
जानकारी के मुताबिक, खंडवा के कारवार क्षेत्र निवासी सलमान खान ने बिस्मिल्लाह होटल से मटन का पार्सल पैक कराया था। घर पहुंचने के बाद परिवार के सदस्य जब खाना खाने बैठे तो मटन करी में मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। चूहे को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।
खाना खाने से बच्चे की बिगड़ी तबीयत
परिजनों का आरोप है कि खाना खाने के बाद एक बच्चे की तबीयत भी बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना से नाराज परिवार ने खाद्य एवं औषधि विभाग में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
ग्वालियर साइबर ठगी केस: भाजपा नेता जगदीश मालवीय के खाते में आए 50 लाख रुपये, विदेश भी गया था आरोपी
उज्जैन में बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- जल्द आएगा ‘महाकाल 2’
शिकायत के बाद होटल पहुंची खाद्य विभाग की टीम
शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम कारवार स्थित बिस्मिल्लाह होटल पहुंची। खाद्य अधिकारी राधेश्याम गोले के नेतृत्व में टीम ने होटल में खाद्य पदार्थों की जांच की और अलग-अलग खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। विभाग ने लिए गए सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मामले में नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं : खंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
होटल की साफ-सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
मटन के पार्सल में मरा हुआ चूहा मिलने की घटना के बाद होटल में तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासतौर पर खाद्य पदार्थों को तैयार करने और पैक करने के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन किया गया या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में होटल संचालक अकिल शाह और पीड़ित पक्ष इरफान खान के बयान भी सामने आए हैं। रिपोर्ट आने के बाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Khandwa mutton parcel dead rat food department action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
Aug 09, 2026 | 01:14 PMगोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
Aug 09, 2026 | 01:09 PMकोसोवो संसद में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद ने पीएम एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके
Aug 09, 2026 | 01:09 PM3 महीने के राशन का इंतजार या अगस्त का संकट? राशन दुकानों में केवल एक महीने की आपूर्ति से मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 01:07 PMहिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
Aug 09, 2026 | 01:04 PMवंचितों को मुख्यधारा में लाए बिना भारत नहीं बनेगा विश्वगुरु, खामगांव में मोहन भागवत का बड़ा बयान
Aug 09, 2026 | 01:01 PMदतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
Aug 09, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













