खंडवा में कूड़े के ढेर के पास मिलीं मावे की 16 बोरियां, 500 किलो तक होने का अनुमान, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Khandwa Food safety department Action : खंडवा के इंदौर रोड पर कूड़े के ढेर के पास मावे की 16 बोरियां मिलीं। 400 से 500 किलो मावे की आशंका के बीच खाद्य विभाग ने सैंपलिंग शुरू कर दी है।
khandwa mawa seizure news
खंडवा में मावा जब्तफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खंडवा के इंदौर रोड पर कूड़े के ढेर के पास मिलीं मावे की 16 बोरियां।

  • जब्त मावे का कुल वजन 400 से 500 किलो।

  • खाद्य विभाग ने मावे की सैंपलिंग शुरू की।

Khandwa Mawa Seizure : खंडवा दीपावली के दौरान मिलावटी मावे के कारोबार की आशंका के बीच खंडवा में लावारिस हालत में बड़ी मात्रा में मावा मिलने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे पदमनगर थाना क्षेत्र के इंदौर रोड पर कूड़े के ढेर के पास मावे की 16 बोरियां पड़ी मिलीं।

सूचना मिलने पर खाद्य विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मावे के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

16 बोरियों में मिला 400 से 500 किलो मावा

मौके पर मिलीं 16 बोरियों में प्रत्येक में करीब 25 किलो मावा होने की जानकारी है। इस हिसाब से कुल मात्रा 400 से 500 किलो के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने मावे की सैंपलिंग शुरू की है। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे, जबकि मावे को फिलहाल कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा जाएगा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

मावे की बोरियां मिलने की सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले, पदमनगर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। मावे के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।

मावा लेने के लिए पहुंचा केवल एक व्यापारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले के मुताबिक, मौके पर अभी तक केवल व्यापारी सचिन जायसवाल पहुंचा है। मावे पर दावा करने के लिए अन्य कोई व्यापारी सामने नहीं आया। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर जताई नाराजगी

हिंदू संगठन के रवि आव्हाड ने मावे की बोरियां लावारिस मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों के मामले में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाएं सामने आने पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

khandwa mawa seizure news
रायसेन के नर्मदा घाट पर मिला दांतों वाले जबड़े जैसा रहस्यमयी अवशेष, मेमथ के जीवाश्म होने की आशंका

जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता

फिलहाल खाद्य विभाग की जांच जारी है। लैब में नमूनों की जांच के बाद ही मावे की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी मावे में मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी।