-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khandwa »
- Khandwa Filmmaker Sudip Sohni Jaggu Aur Magahari European Premiere Stuttgart Film Festival
खंडवा के फिल्मकार सुदीप सोहनी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, स्टुटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ‘जग्गू और मागाहारी’
- Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Jaggu Aur Magahari:खंडवा के फिल्मकार सुदीप सोहनी की लघु फिल्म 'जग्गू और मागाहारी' का जर्मनी के प्रतिष्ठित स्टुटगार्ट इंडियन फिल्म फेस्टिवल में यूरोपियन प्रीमियर होगा। यह MP से चयनित एकमात्र फिल्म है।

सुदीप सोहनी और उनकी फिल्म (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Khandwa Filmmaker Sudip Sohni : खंडवा के युवा फिल्मकार सुदीप सोहनी की लघु फिल्म ‘जग्गू और मागाहारी’ का यूरोपियन प्रीमियर जर्मनी के प्रतिष्ठित स्टुटगार्ट इंडियन फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। 23 से 26 जुलाई तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 25 जुलाई को स्टुटगार्ट के इनेनस्टेडकिनोस सिनेमा में सुबह 11 बजे चिल्ड्रेन पर्सपेक्टिव खंड के अंतर्गत फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद निर्देशक सुदीप सोहनी दर्शकों से विशेष संवाद भी करेंगे।
इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मध्य प्रदेश से चयनित होने वाली यह एकमात्र फिल्म है। फिल्मब्यूरो बेडन-वुर्टेमबर्ग द्वारा आयोजित यह फेस्टिवल वर्ष 2004 से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इसे यूरोप में भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में गिना जाता है।
गढ़वाली और हिंदी में है फिल्म
करीब 25 मिनट की अवधि वाली ‘जग्गू और मागाहारी’ गढ़वाली और हिन्दी भाषा में बनी एक संवेदनशील फिल्म है। इसकी कहानी आठ वर्षीय बालिका जग्गू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पालतू खरगोश खो जाता है। पिता को टिफिन पहुंचाने के दौरान उसकी मुलाकात पहाड़ों में आए एक अनजान शहरी व्यक्ति से होती है। दोनों के बीच विकसित होने वाला रिश्ता कठिन पहाड़ी जीवन, मासूम बचपन और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।
सम्बंधित ख़बरें
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमले का मामला,मुख्य आरोपी की तलाश जारी
उज्जैन में रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर अपराधियों को दिया संदेश
चंदननगर में बुजुर्ग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मृतक के भतीजे ने की थी हत्या
विधानसभा घेराव करने जा रहे OBC महासभा के हजारों कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, MP में 27% OBC आरक्षण की मांग
सुदीप ने पुणे से की फिल्म की पढ़ाई
खंडवा में जन्मे सुदीप सोहनी ने प्रारंभिक शिक्षा शहर में प्राप्त करने के बाद भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे से फिल्म निर्माण की पढ़ाई की। उन्होंने मुंबई की कई प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों के साथ काम किया और लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार दिलीप जोशी और दिशा वाकानी के साथ आई डोनेशन जागरूकता अभियान का निर्देशन भी किया।
अमेरिकी OTT पर आ चुकी है यादों में गणगौर फिल्म
इससे पहले उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘यादों में गणगौर’ अमेरिका के ओटीटी प्लेटफॉर्म Heritage पर प्रदर्शित हो चुकी है। इसके अलावा ‘जग्गू और मागाहारी’ का भारतीय प्रीमियर जनवरी 2026 में कलकत्ता चिल्ड्रन्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके बाद नई दिल्ली, लखनऊ और भोपाल के प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में भी इसे सराहना मिली।
ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, आशुतोष ने विकास तो घनश्याम ने स्थानीय नेतृत्व को बनाया मुद्दा
भोपाल में रहकर कर रहे हैं काम
सुदीप सोहनी वर्तमान में राजधानी भोपाल में रहकर फिल्म निर्माण के साथ ‘सिनेकारी’ मंच के माध्यम से मध्य प्रदेश के सिनेमा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। जर्मनी में उनकी फिल्म का प्रदर्शन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि खंडवा और पूरे मध्य प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
Khandwa filmmaker sudip sohni jaggu aur magahari european premiere stuttgart film festival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM














