खंडवा में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित दो की मौत, दो लोग घायल

Khandwa Road Accident : खंडवा के अमरावती स्टेट हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
khandwa car accident
खंडवा में हुए कार हादसे में घायलफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खंडवा के अमरावती स्टेट हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत।

  • हादसे में खकनार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन सहित दो की मौत।

  • दीपावली मिलन समारोह से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा।

Congress Block President Ajay Mahajan Dies in Accident : खंडवा जिले में अमरावती स्टेट हाईवे पर गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम लहचूरा के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में खकनार के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और दूसरी कार में सवार श्रवण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार सड़क किनारे पलट गई और दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दीपावली मिलन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार रात अमरावती स्टेट हाईवे पर ग्राम लहचूरा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अजय महाजन दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया।

जिला अस्पताल में दो लोगों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और दूसरी कार में सवार श्रवण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल अक्षय और प्रमोद का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक

दुर्घटना में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष की मौत की खबर मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल में मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया। बताया गया कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव कार्यक्रम से पहले ही रवाना हो गए थे, इसलिए वे अस्पताल नहीं पहुंच सके।

khandwa car accident
इंदौर: सम्मान लेकर लौटे मेयर पुष्यमित्र भार्गव का एयरपोर्ट पर विरोध, दूषित पानी कांड को लेकर रहवासियों ने घेरा

हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी

अस्पताल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भगत सिंह वार्ड के कांग्रेस पार्षद इकबाल पहलवान ने भी हादसे को लेकर जानकारी दी। दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की जान जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है।