खंडवा में अतिक्रमण कार्रवाई के बाद सर्व हिंदू समाज का सांकेतिक धरना, शहर काजी के चित्र पर पोती कालिख

Protest After Encroachment Removal Khandwa: अतिक्रमण कार्रवाई के बाद उपजे विवाद पर सर्व हिंदू समाज का बजरंग चौक पर सांकेतिक धरना। प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप, दी सद्बुद्धि यज्ञ की चेतावनी।
Protest After Encroachment Removal Khandwa
खंडवा में सर्व हिंदू समाज का सांकेतिक धरना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • मानसिंह मिल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में सर्व हिंदू समाज का धरना।

  • खंडवा के बजरंग चौक पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन।

  • शहर काजी की चुनौती के विरोध में आयोजित किया गया धरना।

Hindu Samaj Protest Khandwa: मानसिंह मिल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद शहर में उठे विवाद को लेकर गुरुवार को सर्व हिंदू समाज के लोगों ने बजरंग चौक पर सांकेतिक धरना दिया। धरने में सिंधी, मालवीय गौड़, क्षत्रिय सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

धरना शहर काजी की उस चुनौती के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसमें मजार हटने के बाद हिंदू मंदिरों के सामने धरना देने की बात कही गई थी।

शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

अनीश अरझरे ने खंडवा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि इमलीपुरा में बड़ी संख्या में अधिकारी और जेसीबी मशीनें पहुंचीं, लेकिन कार्रवाई नालियों की फर्शी हटाने तक सीमित रही। वहीं लालचौकी क्षेत्र में हिंदू समाज के मकानों और बाउंड्रीवालों को तोड़ा गया। खंडवा की दूसरी ओर भी कार्रवाई के नाम पर फर्शी हटाकर प्रशासन लौट आया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन के भीतर ऐसा कौन सा भय है, जिसके चलते कार्रवाई में समानता नहीं दिखाई दे रही।

मजार को असलम गौरी ने बताया था सांकेतिक- अनीश अरझरे

अनीश अरझरे ने मुस्लिम समाज के पार्षद असलम गौरी के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कथित तौर पर स्वयं उस मजार को सांकेतिक बताया था और मूल मजार कहीं अन्य स्थान पर होने की बात कही थी। इसके बावजूद इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया गया और हिंदू समाज को चुनौती दी गई, जो उचित नहीं है।

Protest After Encroachment Removal Khandwa
उड़ता एमपी: भोपाल में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच सख्त, दो युवक गिरफ्तार, 2.46 ग्राम MD ड्रग्स जब्त

"इस प्रकार की चुनौतियों को लेकर हिंदू समाज सद्बुद्धि यज्ञ भी करेगा"

अनीश अरझरे ने साफ कहा कि प्रशासन के रवैये और इस प्रकार की चुनौतियों को लेकर आने वाले समय में सर्व हिंदू समाज सद्बुद्धि यज्ञ भी करेगा। शहर में शांति और विकास सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन समाज को बार-बार चुनौती दी जाएगी तो वह भी चुप नहीं बैठेगा। आज सांकेतिक धरने के माध्यम से शुरुआत की गई है और समाज अपने सम्मान व अधिकारों के लिए आगे भी आवाज उठाता रहेगा। वही मातृशक्ति ने शहर काजी के चित्र पर कालिख पोती।

Protest After Encroachment Removal Khandwa
MP में कर्मचारियों के प्रमोशन पर फिर अटका फैसला, सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई मेरिट पर बहस