UDTA MP: भोपाल में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच सख्त, दो युवक गिरफ्तार, 2.46 ग्राम MD ड्रग्स जब्त

Crime Branch Action Bhopal: भोपाल में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच का एक और बड़ा एक्शन, खुशीलाल अस्पताल के पास दो ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार।
Bhopal MD Drugs Seizure Two Youth Arrest
क्राइम ब्रांच की एमडी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार।

  • कमला नगर थाना क्षेत्र में खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान में की कार्रवाई।

  • पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 2.46 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की।

Bhopal MD Drugs Seizure Two Youth Arrest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने आज भी एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, दोनों युवक एमडी ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कमला नगर थाना क्षेत्र में खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवकों के पास मिला 2 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स

तलाशी के दौरान युवकों के पास से 2 ग्राम कुल 2.46 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। राजधानी भोपाल की पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए पूरे सामान की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार दोपहर इस कार्रवाई का खुलासा किया।

खुशीलाल अस्पताल के पास बाइक पर बैठे थे दोनों युवक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुखबिर से सूचना के आधार कमला नगर थाना क्षेत्र में खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान में दो युवक मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे थे। उनके पास एमडी ड्रग्स था और वह ग्राहक को इसकी सप्लाई करने की फिराक में थे। सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और कुछ दूरी से निगरानी शुरू की। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के दो युवक बाइक पर बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

Bhopal MD Drugs Seizure Two Youth Arrest
EXPLAINER: महारानी लक्ष्मीबाई और सिंधिया राजपरिवार...1857 का संग्राम, समाधि निर्माण और सियासी विवाद

एक के पास पन्नी तो दूसरे के पास सिगरेट की डिब्बी में मिली ड्रग्स

पूछताछ में आरोपियों की पहचान सतनाम भाटिया उर्फ सरदार (25), निवासी कैंची छोला और दर्शन दवे (23), निवासी राजेंद्र नगर कॉलोनी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान सतनाम की जेब से पारदर्शी पन्नी में सफेद क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला।

वहीं, दर्शन के पास सिगरेट की डिब्बी में इसी तरह का नशीला पदार्थ रखा हुआ था। तौल कराने पर सतनाम के पास से 1.12 ग्राम और दर्शन के पास से 1.34 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने कुल 2.46 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया।

Bhopal MD Drugs Seizure Two Youth Arrest
इंदौर में 30 दिन के मासूम के शरीर से निकाला दूसरा भ्रूण, 4 घंटे चली जटिल सर्जरी, डॉक्टरों ने बचाई जान