एयर होस्टेस से CSP बनीं नेहा पच्चीसिया पर गंभीर आरोप, वसूली कांड में SP का बड़ा एक्शन; चालक आरक्षक निलंबित
SP Action On Neha Pachisiya: एयर होस्टेस से CSP बनीं नेहा पच्चीसिया विवादों में, ट्रांसपोर्टर से वसूली के आरोप में चालक निलंबित, 3 थानों का प्रभार छिना।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
नेहा पच्चीसिया रिश्वत केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
CSP Neha Pachisiya Bribery Case: कभी एयर होस्टेस की ग्लैमरस नौकरी छोड़कर पुलिस सेवा में आकर मिसाल कायम करने वाली कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया अब गंभीर विवादों और आरोपों के घेरे में आ गई हैं। एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी से कथित तौर पर अवैध वसूली (रिश्वत) का मामला सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनय विश्वकर्मा ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।
कटनी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन ने एसपी को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार 21 जुलाई की रात चेकिंग के दौरान उनकी हाईवा गाड़ी को रोका गया और छोड़ने के एवज में 30,000 रुपये की मांग की गई। व्यवसायी का दावा है कि 25,000 रुपये मौके पर ही दे दिए गए थे, जबकि बाकी 5,000 रुपये अगले दिन सीएसपी के चालक के माध्यम से पहुँचाने की बात तय हुई थी।शिकायतकर्ता ने अपने दावों को सही साबित करने के लिए पुलिस को कुछ अहम दस्तावेज़ और साक्ष्य भी सौंपे हैं और मामले में निष्पक्ष जाँच की माँग की है।
एसपी की त्वरित कार्रवाई- चालक निलंबित, 3 थानों का प्रभार छिना
शिकायत मिलते ही एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने प्राथमिक जाँच कराई और तत्काल प्रभाव से कड़े कदम उठाए सीएसपी नेहा पच्चीसिया के चालक आरक्षक केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। नया कार्य विभाजन आदेश जारी करते हुए सीएसपी से तीन महत्वपूर्ण थानों—कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर—का प्रभार वापस ले लिया गया। इन तीनों थानों की कमान अब डीएसपी शिवा पाठक को सौंप दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना: खाद समय पर न मिलने से नाराज किसान, सरकार को जगाने कृषि मंडी में मजीरा बजाकर गाई रामधुन
सागर: 5 लाख की रिश्वत पड़ी भारी! EPFO के पूर्व क्षेत्रीय आयुक्त को 5 साल की सजा; जानें पूरा मामला
मंडला में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से 21 साल के युवक की मौत! परिजनों के गंभीर आरोपों से हड़कंप
World Ranger Day 2026: भारत के 10 सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क, जहां हर कदम पर दिखेगा प्रकृति का अद्भुत नजारा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई जांच की कमान
पूरे प्रकरण की विस्तृत जाँच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को सौंपी गई है। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चालक को निलंबित किया गया है और कार्य विभाजन बदला गया है। जाँच पूरी होते ही रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।
यह भी पढ़ें: मुरैना: खाद समय पर न मिलने से नाराज किसान, सरकार को जगाने कृषि मंडी में मजीरा बजाकर गाई रामधुन
हत्या के मामले में ‘डिफॉल्ट जमानत’ से भी बढ़ीं मुश्किलें
नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें केवल वसूली के आरोपों तक ही सीमित नहीं हैं। एक अन्य गंभीर मामले में भी विभागीय जाँच जारी है। आरोप है कि हत्या के एक मामले में 90 दिनों के भीतर चालान (चार्जशीट) पेश नहीं किया गया, जिसके चलते मुख्य आरोपी को अदालत से ‘डिफॉल्ट जमानत’ मिल गई। इस मामले में आरोपी ने कोर्ट में परिवाद दायर कर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी अलग से विभागीय जांच चल रही है।
