- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jyotiraditya Scindia Gifted A Tractor To A Youth In Shivpuri
MP News: सिंधिया ने 12 घंटे के अंदर वादा किया पूरा, दर्जनों जान बचाने वाले युवक को दिया ट्रैक्टर
Madhya Pradesh News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने 12 घंटे के अंदर वादा पूरा किया है। शिवपुरी में बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाते हुए युवक ने अपना ट्रैक्टर गवां दिया था।
- Written By: Saurabh Pal

ज्योतिरादित्य सिंधिया (फोटो- सोशल मीडिया)
Jyotiraditya Scindia News: भाजपा सासंद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्या सिंधिया अपने पॉलिटिकल मूव को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बाढ़ से दर्जनों लोगों की ट्रैक्टर से जान बचाने वाले युवक को ईनाम के रूप में ट्रैक्टर दिया है। दरअसल शिवपुरी जिले सहित अन्य हिस्सों में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी। इस दौरान कोलारस विधानसभा के गिरिराज ने अपने ट्रैक्टर के जरिए अनेक लोगों को सुरक्षित निकाला था।
क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गिरिराज को ट्रैक्टर देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने आज उन्होंने पूरा किया। खास बात ये है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद ट्रैक्टर ट्रॉली चलाकर पहुंचे और उन्होंने आपदा में नायक साबित हुए गिरिराज को ट्रैक्टर गिफ्ट में दिया।
ट्रैक्टर के साथ सिंधिया ने शेयर की तस्वीर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”अपनों के लिए हर पल समर्पित आपदा की घड़ी में साहस का जीवंत उदाहरण है मेरे शिवपुरी के लिलवारा गांव का यह मेरा नौजवान बेटा गिरिराज। बाढ़ के बीच अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद करने वाले इस जांबाज बेटे के लिए दुनिया की हर भेंट छोटी है। लेकिन उसके पराक्रम और हुए नुकसान की भरपाई के लिए सम्मान स्वरूप उसे वादे अनुसार 12 घंटों के भीतर ट्रैक्टर भेंट किया। गिरिराज जैसे निस्वार्थ कर्मवीर ही मेरे जनसेवा पथ के प्रेरणास्रोत हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
NATO एक कागजी शेर…ईरान में साथ नहीं देने पर दोस्तों पर भड़के ट्रंप, किम जोंग पर अचानक लुटाने लगे प्यार
कौन होगा Air India का अगला बॉस? कैंपबेल विल्सन की विदाई के बाद रेस में कई दिग्गज शामिल
ईरान को एक रात में कर देंगे तबाह…अल्टीमेटम खत्म होने से पहले Trump की नई धमकी, होर्मुज पर दिया बड़ा बयान
इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
दरअसल, पिछले दिनों तेज बारिश के साथ बाढ़ आई थी। तब गिरिराज ने पूरी रात बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया था। इस दौरान उसने न तो अपनी जान की परवाह की और न ही अपने ट्रैक्टर की चिंता। लगातार सेवा करते हुए उसका ट्रैक्टर गहराई में फंसकर बंद हो गया और उसका इंजन भी नष्ट हो गया।
ये भी पढ़ें-चुनाव से पहले RJD में फूट? पीएम मोदी के मंच पर लालू के दो विधायक, मचा हड़कंप!
12 घंटे के अंदर दिया नया ट्रैक्टर
केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। लिलवारा गांव में उन्होंने आपदा पीड़ितों से संवाद किया, जहां उन्हें ज्ञात हुआ कि गांव के युवा गिरिराज ने अपने ट्रैक्टर की मदद से कई ग्रामीणों की जान बचाई थी। इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए सिंधिया ने उसी समय गिरिराज को नया ट्रैक्टर देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने मात्र 12 घंटे के समय में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर पूरा कर दिखाया है।
गिरिराज की दिलेरी से प्रभावित हुए सिंधिया
गिरिराज की दिलेरी और त्याग से प्रभावित होकर केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को ही लिलवारा गांव में मंच से उसे सम्मानित करते हुए गिरिराज की मां की ओर इशारा कर कहा था कि ‘अब यह सिर्फ आपका बेटा नहीं, बल्कि मेरा बेटा भी है।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गिरिराज जैसे युवाओं का साहस और सेवा-भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। यह सिर्फ अपने गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव है। क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने सिंधिया पिछले दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ क्षेत्र के प्रवास पर आए थे। अब वे फिर गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे।-एजेंसी इनपुटे के साथ
Jyotiraditya scindia gifted a tractor to a youth in shivpuri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Summer Skincare: मुलेठी से लेकर हल्दी तक, गर्मी में चेहरे को ठंडक और निखार देने वाले 5 सबसे बेस्ट फेस पैक
Apr 07, 2026 | 07:55 AMBaramati Assembly Constituency 2026: बावनकुले की कांग्रेस को चेतावनी, ‘उम्मीदवार उतारा तो बड़ी हार’
Apr 07, 2026 | 07:54 AMNATO एक कागजी शेर…ईरान में साथ नहीं देने पर दोस्तों पर भड़के ट्रंप, किम जोंग पर अचानक लुटाने लगे प्यार
Apr 07, 2026 | 07:39 AMकौन होगा Air India का अगला बॉस? कैंपबेल विल्सन की विदाई के बाद रेस में कई दिग्गज शामिल
Apr 07, 2026 | 07:34 AMBaramati Bypoll Election में नया मोड़: कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, निर्विरोध की कोशिशें नाकाम
Apr 07, 2026 | 07:26 AMRR vs MI: मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा रहा है भारी
Apr 07, 2026 | 07:18 AMनवभारत संपादकीय: बारामती उपचुनाव में टूटी निर्विरोध परंपरा? सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस का अड़ंगा
Apr 07, 2026 | 07:14 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM











