जब नेता पार्टी से बड़े बनने लगें तो हार तय… कांग्रेस की लगातार हार पर पटवारी का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जब नेता पार्टी से बड़े हो गए तो हार शुरू हुई, इसलिए अब जिला-ब्लॉक अध्यक्षों का चयन कार्यकर्ताओं की ताकत से किया जाएगा ताकि संगठन निचले स्तर से मजबूत हो।
- Written By: सौरभ शर्मा
जीतू पटवारी (फोटो- सोशल मीडिया)
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन चुनाव के दौरान पार्टी की लगातार हार के लिए अप्रत्यक्ष रूप से पुराने नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब नेता पार्टी से बड़े हो गए, तभी कांग्रेस कमजोर होने लगी और विधानसभा, लोकसभा से लेकर स्थानीय निकाय चुनाव तक हार का सिलसिला जारी रहा। हरदा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ संकेत दिए कि कांग्रेस अब नेतृत्व और संगठन में नई ऊर्जा के साथ बदलाव के रास्ते पर है।
पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने तय किया है कि अब संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। जिला और ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों का चयन सीधे कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव में सक्रिय रहें और सही नेतृत्व को चुने। इस बयान से साफ है कि अब कांग्रेस में शीर्ष से लेकर जमीनी स्तर तक नई रणनीति बनाई जा रही है।
किसानों के मुद्दे पर BJP पर जमकर बोला हमला
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को घेरते हुए कहा कि सरकार किसान हितैषी होने का दावा कर रही है, लेकिन समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान की खरीद नहीं हो रही। उन्होंने मूंग खरीदी को कांग्रेस के आंदोलन का परिणाम बताया और पूछा कि अगर सरकार वाकई किसान हितैषी है तो धान 3100 रुपये और गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल क्यों नहीं खरीद रही?
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
‘3 महीने से 22 हजार छात्रों को नहीं मिला राशन’, MP में जनजातीय हॉस्टलों पर बड़ा संकट; उमंग सिंघार ने लगाए आरोप
उज्जैन में महा-शिप्रा परिक्रमा का भव्य समापन, CM मोहन यादव ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट लंबी चुनरी
उन्होंने लाडली बहना योजना पर भी सरकार को घेरा और कहा कि 3000 रुपये देने का वादा करके अब सिर्फ 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर 250 रुपये देने की घोषणा को उन्होंने महज दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ 250 रुपये बढ़ाये गये जिससे अब 1 किलो मिठाई का ढिब्बा भी नहीं आता है।
ईरान में सत्ता परिवर्तन के करीब? कई बड़ी हस्तियां देश से भागीं, विपक्ष ने कहा- अगला नंबर खामेनेई का
संगठन चुनाव के जरिए बदलाव की शुरुआत
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस अब नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नए नेतृत्व की पहचान करें और संगठन की रीढ़ बनें। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही और बदलाव की इस लहर में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है।
