Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोर्ट में घूमता रहा समर्थ सिंह, ट्विशा के वकील ने लगाए गंभीर आरोप; कहा- ज्यूडिशियरी उनके सपोर्ट में है

Samarth Singh In Jabalpur Court: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में शुक्रवार को जबलपुर अदालत में समर्थ सिंह सरेंडर करने पहुंचा। ट्विशा के वकील ने आरोप लगाते हुए कहा कि ज्यूडिशियरी उनके सपोर्ट में है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 22, 2026 | 07:51 PM

समर्थ सिंह पहुंचा जबलपुर अदालत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Twisha Sharma Death Case Update: मध्य प्रदेश में मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब बड़ा मोड़ तब आया, जब मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत में पहुंचे।

काफी दिनों से फरार चल रहे समर्थ सिंह के सामने आने के बाद अब इस पूरे मामले में जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। समर्थ सिंह के वकील के मुताबिक, उन्होंने पहले अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ली और उसके बाद अदालत में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

वह सरेंडर करने के लिए यहां मौजूद हैं- समर्थ सिंह के वकील

समर्थ सिंह के वकील सौरभ सुंदर ने मीडिया से कहा कि मुझे 5 मिनट दीजिए, वह सरेंडर करने के लिए यहीं मौजूद है। वह सरेंडर करेगा। हम सीजेएम के समक्ष एक अर्जी दाखिल कर रहे हैं। हम अर्जी दाखिल करेंगे, उसका जो भी नतीजा होगा, हम आपको बता देंगे। बस 5 मिनट इंतजार कीजिए।

सम्बंधित ख़बरें

मास्क-टोपी पहनकर सरेंडर करने पहुंचा समर्थ सिंह, चैंबर में छिपाए रहे वकील; जबलपुर कोर्ट परिसर में हुआ भारी बवाल

MP News: 2.5 साल में तौयार होंगे जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर के रिंग रोड, निर्माण कार्यों को मिली नई गति

ट्विशा शर्मा केस: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग ट्रेलर; पंडित जी से मजाक करती दिखीं ट्विशा- देखें VIDEO

Katni News: सरकारी स्कूलों के बंद पड़े 99 स्मार्ट बोर्ड्स का ‘स्मार्ट’ इस्तेमाल; QR कोड से पढ़ाई की अनूठी पहल

ज्यूडिशियरी उनके सपोर्ट में है- ट्विशा के वकील

ट्विशा शर्मा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि इससे पहले, वह कोर्ट नंबर 32 के अंदर बैठे हुए थे, जो कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्टरूम है, और उसके दरवाजे बंद थे। उन्हें किस अधिकार के तहत उस कमरे में बैठने की अनुमति दी गई थी? उन्होंने कहा कि इससे समझ में आता है कि ज्यूडिशियरी उनके सपोर्ट में कितनी ज्यादा है। मैं एसआईटी और लोकल पुलिस को कहना चाहता हूं कि उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कीजिए। उनको तुरंत अरेस्ट किया जाए। वे यहां सरेंडर करने आए थे। यहां के सारे जज जा चुके थे और वे जिला जज के चैंबर में दरवाजा बंद कर के बैठ थे। जब मैं दरवाजा खोलवाया तो वहां से भागे और अभी बार एसोसिएशन के चैंबर में बैठे हुए है।

#WATCH | Jabalpur, MP | Twisha Sharma death case | Advocate Anurag Srivastav representing the victim, says, “The court has ordered today that (accused) Samarth Singh either surrender before the trial court or the investigating officer. The trial court is in Bhopal. Besides, there… https://t.co/YECJGeM90r pic.twitter.com/gnvyk2fUrH — ANI (@ANI) May 22, 2026

यह भी पढ़ें: मास्क-टोपी पहनकर सरेंडर करने पहुंचा समर्थ सिंह, चैंबर में छिपाए रहे वकील; जबलपुर कोर्ट परिसर में हुआ भारी बवाल

दहेज प्रताड़ना के आरोपों पर चुप दिखा समर्थ

समर्थ सिंह अपनी पहचान छुपाने के लिए चश्मा, मास्क और टोपी पहने हुए थे। जब अदालत परिसर में मौजूद पत्रकारों ने उनसे ट्विशा शर्मा की मौत, दहेज प्रताड़ना और उन पर लगे आरोपों को लेकर सवाल पूछे, तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।

Samarth singh in jabalpur court twisha lawyer allegations claims judiciary is siding him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 07:48 PM

Topics:  

  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Twisha Sharma Death Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.