राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज, जबलपुर में कांग्रेस का धरना, भाजपा पर लगाए सीट चोरी के आरोप
Jabalpur Political News: राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। BJP पर सीट चोरी और षड्यंत्रकारी राजनीति के आरोप लगाए।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur Congress Protest: मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर भाजपा और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। धरने का नेतृत्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव ने किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर षड्यंत्रकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर किया गया है।
भाजपा ने प्रभाव का इस्तेमाल कर सीट कब्जाई
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर राज्यसभा की एक सीट पर कब्जा करने का प्रयास किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और न्याय की मांग करती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने खारिज की याचिका
मोदी सरकार के 12 साल: सेवा, सुशासन और संकल्प से बदला भारत, मुख्यमंत्री मोहन यादव का लेख
मीनाक्षी नटराजन के बाद कांग्रेस को महाराष्ट्र में झटका; अमरावती से MLC उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख ‘नॉट रीचेबल’
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त होने पर सांसद अनिल फिरोजिया का तीखा हमला
गिरता जा रहा राजनीति का स्तर
धरना प्रदर्शन में जबलपुर के एकमात्र कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को अधिकार दिलाने की बात करती है, लेकिन व्यवहार में गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी महिला नेता मीनाक्षी नटराजन को उनका अधिकार मिलने से रोक दिया गया।
ये भी पढ़ें : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज: रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का बड़ा धरना, उपवास पर बैठे दिग्गज नेता
सड़क से सदन तक ये मुद्दा उठाएगी कांग्रेस
लखन घनघोरिया ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संघर्ष जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में जारी राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
