Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, बोलीं- न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

MP High Court News : कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव याचिका दायर कर न्याय की उम्मीद जताई है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 21, 2026 | 01:48 PM

मीनाक्षी नटराजन, जबलपुर हाई कोर्ट (फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन)

Follow Us
Follow Us:

Meenakshi Natarajan Petition: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव परिणाम को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मंगलवार को जबलपुर पहुंचीं मीनाक्षी नटराजन ने बताया कि उन्होंने निर्धारित 45 दिनों की समय-सीमा के भीतर चुनाव याचिका दायर कर दी है और जल्द ही इस मामले में सुनवाई होने की उम्मीद है।

मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारी द्वारा उनका चुनावी दावा खारिज किया जाना पूरी तरह गलत था। उनका आरोप है कि जिस मामले का संज्ञान तक नहीं लिया गया, उसी को आधार बनाकर उनकी आपत्ति निरस्त कर दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और विश्वास है कि हाईकोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा।

निरस्त हो गया था मीनाक्षी का नामांकन

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था। पार्टी के पास पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद 9 जून को उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि इस मामले में सीधे रिट याचिका सुनवाई योग्य नहीं है और चुनाव संबंधी विवाद के लिए चुनाव याचिका दायर करना उचित कानूनी उपाय है।

सम्बंधित ख़बरें

Delhi Student Protest: NSUI ने तेज किया विरोध, एनटीए बैन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

‘पहले वोट चोरी और अब सीट चोरी…’ जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका; BJP पर साधा निशाना

NEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक

छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय

नटराजन ने दायर की चुनाव याचिका

सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मीनाक्षी नटराजन ने जबलपुर हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। इससे पहले उन्होंने नामांकन निरस्त किए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “पहले वोट चोरी होती थी, इस बार सीट चोरी हुई।”

जंतर-मंतर की घटना पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मीनाक्षी नटराजन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई घटना को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह देश के इतिहास का काला दिन था, जब छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है और आंदोलन करने वालों को आतंकवादी बताने की कोशिश की जा रही है। मीनाक्षी ने कहा कि देश के युवा राष्ट्र विरोध नहीं, बल्कि देशहित के लिए संघर्ष कर रहे हैं और छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है।

ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश विधानसभा: अनुपूरक बजट पेश, यूसीसी विधेयक पर सदन में शुरू हुई चर्चा, आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष

सरकार की कथनी और करनी में अंतर

उन्होंने कहा कि जैसे आजादी के आंदोलन में युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उसी तरह आज भी युवा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब सरकार की कथनी और करनी के बीच का अंतर जनता के सामने आ रहा है।

Meenakshi natarajan challenges rajya sabha election in mp high court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 01:48 PM

Topics:  

  • Congress
  • High Court
  • Jabalpur News
  • Rajya Sabha Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.