जबलपुर के सिहोरा में पिता-बेटी की मौत से हड़कंप; चिता से उठाकर पुलिस ले गई 15 वर्षीय बेटी का शव

Sihora Father Daughter Death Case: एक ही परिवार में पिता और बेटी की मौत का मामला सामने आया है। पहले सर्पदंश से पीड़ित पिता की इलाज के दौरान मौत हुई, इसके बाद 15 वर्षीय बेटी की भी अचानक मौत हो गई।
father and daughter deaths create sensation in Sihora
बसंत का अंतिम संस्कार करते परिजन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Father Daughter Death Case Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद मार्मिक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार पर कुछ ही घंटों के भीतर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि पूरे गांव में मातम छा गया।

पहले सांप के डसने से पिता की मौत हो गई और जब उनका शव घर पहुंचा तो सदमे के बीच उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी अचानक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने किशोरी की मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

सोते समय सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत

यह घटना सिहोरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय बसंत कोल रविवार देर रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए जबलपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। सोमवार दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान बसंत कोल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।

पिता का शव पहुंचा, बेटी की अचानक बिगड़ी तबीयत

बसंत कोल का शव जब अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया तो परिवार के सदस्य गहरे सदमे में थे। इसी दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार वह काफी परेशान और दुखी थी। कुछ ही देर में उसकी हालत और खराब हो गई तथा उसने भी दम तोड़ दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोग उसे अस्पताल तक नहीं ले जा सके। एक ही घर में कुछ घंटों के अंतराल पर हुई दो मौतों ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

father and daughter deaths create sensation in Sihora
Madhya Pradesh Top 10 News: पन्ना कलेक्टर पर वारंट से बीजेपी में नई नियुक्ति तक, पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

एक साथ अंतिम संस्कार की थी तैयारी

परिजन पिता और बेटी दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ करने की तैयारी कर रहे थे। गांव में शोक का माहौल था और बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई में शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच किशोरी की मौत की सूचना पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवा दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर मौत को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि किशोरी की मौत किसी बीमारी, सदमे या अन्य किसी कारण से हुई। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com