जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
Girls Fight Video Viral: जबलपुर में बीच सड़क पर 2 लड़कियां लड़ पड़ीं। दोनों के बीच जमकर लात-घूसे चले। दुकानदारों ने लड़ाई खत्म कराकर दोनों को घर भेजा। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
सड़क पर लड़ती लड़कियां (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur Girls Fight: संस्कारधानी जबलपुर में बीच सड़क दो युवतियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला शहर के व्यस्त गंजीपुरा इलाके का है, जहां दोनों लड़कियां आपस में भिड़ गईं। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर मारपीट करती दिखाई दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां एक स्पा सेंटर में काम करती हैं। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारते और बाल खींचते नजर आ रही हैं।
दुकानदारों ने खत्म कराई लड़ाई
घटना के दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी रही, लेकिन काफी देर तक किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। बाद में आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग कराया। इसके बाद समझाइश देकर उन्हें वहां से रवाना कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
जबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
वायरल हो रहा वीडियो
मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर “Cat Fight at Street” नाम से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद शहरभर में इसकी चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
थाने में शिकायत नहीं
हालांकि अब तक दोनों युवतियों की ओर से किसी भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के पास भी मामले को लेकर कोई औपचारिक सूचना नहीं पहुंची है। फिलहाल विवाद की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। जबलपुर में सड़क पर विवाद और झगड़े की घटनाएं आम मानी जाती हैं, लेकिन बीच सड़क लड़कियों के बीच इस तरह की मारपीट का मामला कम देखने को मिलता है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
