जबलपुर: 145 ट्रैक्टरों के साथ किसानों की रैली, MSP पर धान खरीदी समेत कई मांगें उठाईं, बलराम बनकर पहुंचा किसान

Jabalpur Farmers Protest : जबलपुर में किसानों ने 145 ट्रैक्टरों के साथ 8 किमी की रैली निकाली। MSP पर धान खरीदी, लंबित भुगतान, बिजली और अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
Farmers take out a tractor rally with 145 tractors in Jabalpur
प्रदर्शन में बलराम बनकर पहुंचा किसानफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Jabalpur Farmers Tractor Rally : जबलपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। विजय नगर स्थित कृषि उपज मंडी से शुरू हुई रैली में करीब 145 ट्रैक्टर शामिल हुए। किसान करीब 8 किलोमीटर का सफर तय कर घंटाघर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

रैली के दौरान भगवान बलराम के रूप में एक किसान भी नजर आया। हाथ में हल लेकर कार में सवार होकर पहुंचे किसान ने लोगों का ध्यान खींचा। किसानों ने इस प्रदर्शन के जरिए कृषि से जुड़े मुद्दों के साथ अपनी अलग-अलग मांगों को प्रशासन के सामने रखा।

MSP पर धान खरीदी की मांग

किसानों ने धान की खरीदी भावांतर योजना के बजाय न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि धान के लिए 3100 रुपए और गेहूं के लिए 2700 रुपए प्रति क्विंटल का वादा किया गया था। उन्होंने इन दरों पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की। सहकारी समितियों में धान खरीदी की सीमा 25 क्विंटल प्रति एकड़ करने की मांग भी रखी गई।

मंडियों में कम बोली और भुगतान का मुद्दा

किसानों ने मंडियों में MSP से कम दर पर बोली लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही शहपुरा में किसानों का भुगतान नहीं करने वाले व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। किसानों ने खराब या नकली बीज के मामलों में संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।

पराली और राजस्व मामलों को लेकर भी मांगें

किसान प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों कहा कि जब तक पराली प्रबंधन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक पराली जलाने को लेकर किसानों पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। इसके अलावा लंबित राजस्व मामलों का जल्द निराकरण करने की मांग भी की गई। किसानों ने मंडियों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार और फोटो स्कैन की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया।

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग

कृषि बिजली से जुड़े मुद्दे भी किसानों ने उठाए। उन्होंने दिन में 12 घंटे कृषि बिजली उपलब्ध कराने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। सिहोरा क्षेत्र में ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग भी किसानों की ओर से रखी गई।

Farmers take out a tractor rally with 145 tractors in Jabalpur
रामेश्वर शर्मा पर भड़के ओवैसी, बोले- माई के लाल हो तो काजी कैंप पर मिसाइल चलाकर दिखाओ, मैं अकेला खड़ा मिलूंगा

15 दिन का समय, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन

किसानों ने कलेक्टर के नाम अपना ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सृष्टि प्रजापति को सौंपा। भारतीय किसान संघ की ओर से प्रशासन को मांगों पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। किसान संघ ने कहा कि तय समय में मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com