जबलपुर के गोहलपुर में दिन-दहाड़े गुंडागर्दी, फर्नीचर दुकान के सामने पेशाब करने से रोका, तो बेरहमी से पीटा
Jabalpur Violence Near Furniture Shop: फर्नीचर शॉप के सामने शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा पेशाब करने का विरोध करने पर दुकान कर्मचारी सैफ के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
मोहम्मद सैफ, दुकानदार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gohalpur Jabalpur Furniture Shop Hooliganism Case: गोहलपुर थाना क्षेत्र के अमखेरा बस्ती स्थित एचआर फर्नीचर शॉप में दोपहर के समय जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, दुकान में सैफ नाम का युवक मौजूद था, तभी पास की शराब दुकान से शराब के नशे में कुछ युवक वहां पहुंचे और दुकान के सामने पेशाब करने लगे। सैफ ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क उठे और गाली-गलौज करते हुए दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी युवकों ने मिलकर जमकर उत्पात मचाया। सैफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आसपास के दुकानदारों ने किया बीच-बचाव
एचआर फर्नीचर शॉप के आसपास मौजूद दुकानदारों ने जब हंगामा और मारपीट होती देखी तो वे तुरंत सैफ की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। स्थानीय व्यापारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे आरोपियों से बचाया। घटना के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। शराब के नशे में धुत युवक लगातार उग्र व्यवहार कर रहे थे, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने एकजुट होकर उन्हें दुकान से बाहर निकाल दिया और मौके से खदेड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
दतिया उपचुनाव: विवेक तन्खा का हमला, बोले- BJP में विद्रोह की स्थिति, कांग्रेस का रास्ता खुद करेगी आसान
पुलिस थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
जबलपुर जिले से सामने आई इस घटना के बाद दुकान संचालक सैफ और क्षेत्र के अन्य व्यापारियों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और घटना पर नाराजगी जताई। पुलिस ने घायल सैफ को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हंगामा और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
आरोपियों के खिलाफ जांच की मांग तेज
बता दें कि इस नशे में धुत युवकों की इस हरकत के बाद दुकानदारों ने जांच की मांग उठाई है। वंही दूसरी तरफ सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि यह मामला दिन-दहाड़े सामने आाय है, जिसकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर भी कई बड़े सवाल उठ रहे हैं।
