-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Bargi Dam Cruise Accident Pilot Statement Mp News
Jabalpur Cruise Accident: ‘वो मंजर बार-बार याद आता है…’, क्रूज पायलट महेश पटेल ने क्या बताया खौफनाक सच
- Written By: सजल रघुवंशी
Mahesh Patel Statement: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच क्रूज के पायलट महेश पटेल ने हादसे की आपबीती बताई है।

महेश पटेल क्रूज पायलट (सोर्स- आईएएनएस)
Bargi Dam Cruise Accident Pilot Statement: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। इस क्रूज के पायलट महेश पटेल उस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं। महेश पटेल आईएएनएस से बातचीत के दौरान उस दिन की पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए भावुक हो गए।
महेश पटेल ने बताया कि मैं 30 अप्रैल को शाम 5.16 बजे क्रूज लेकर डैम में निकला था। करीब 22 मीटर आगे जाने के बाद क्रूज को लौटाने लगा, तभी मुझे लगा कि बहुत तेज आंधी आ रही है। इसके बाद मैंने डीजे बंद किया और लोगों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा। हमें मौसम खराब होने की सूचना पहले से नहीं थी।
‘वोट किनारे से 10 मिनट की दूरी पर थी’
महेश पटेल ने बताया कि जब आंधी आई तो सभी लोग सामान्य थे और बोट किनारे पहुंचने में 10 मिनट की दूरी पर थी। आंधी से बचाव के लिए सहयोगी ने क्रूज के ऊपर लगी तिरपाल काट दी थी। मैंने बोट को किनारे लगाने की बहुत कोशिश की। किनारे से 50-60 मीटर दूर पर ही क्रूज में पानी भरने लगा तो रिसेप्शन पर फोन कर दूसरी बोट भेजने को कहा। किनारे से दूसरी बोट भेजी गई लेकिन पानी भरने से क्रूज के दोनों इंजन बंद हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
‘वह मंजर मुझे बार-बार दिखाई देता है’
महेश पटेल ने बताया कि जब क्रूज पलट रहा था तो तो ऊपर के डेक पर बैठे लोग लाइफ जैकेट पहनकर पानी में कूद चुके थे, जबकि वह अपनी केबिन में था, जब क्रूज पानी में गिरा तो उसने लाइफ जैकेट पहन ली तभी लहर ने मुझे कुछ दूर फेंक दिया। नीचे के डेक में जो लोग बैठे थे शायद वह नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई। इस हादसे (Jabalpur Cruise Accident) के बाद से वह ठीक से न खा पा रहे हैं और न ही सो पा रहे हैं। वह मंजर मुझे बार-बार दिखाई देता है, लोगों की चीखें सुनाई देती हैं। मैंने लोगों को बचाने की कोशिश की थी लेकिन बचा नहीं सका। यह हादसा जिंदगीभर याद रहेगा।
‘पायलट को मौसम की जानकारी नहीं दी जाती थी’
महेश पटेल ने बताया कि उन्हें मौसम के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी जाती थी। खुद ही मौसम खराब देखकर बोट डैम में नहीं ले जाते थे, लेकिन हादसे के दिन मौसम एकदम सही दिख रहा था। मिनी बोट किनारे से पहुंची और जो लोग लाइफ जैकेट पहने पानी में तैर रहे थे, उन्हें सबसे पहले बचाया।
यह भी पढ़ें: Jabalpur Cruise Accident: पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेसी, इस्तीफे की उठाई मांग
हादसे के बाद से अब तक 13 शव बरामद
जबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में क्रूज हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। क्रूज में कुल करीब 40 से 41 लोग सवार बताए जा रहे थे। घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहा प्रशासन अपनी पूरी ताकत के साथ राहत कार्य में जुट गया।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Bargi dam cruise accident pilot statement mp news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक तीर एक कमान विश्व के आदिवासी एक समान; जय सेवा, जय बिरसा मुंडा के उद्घोष से गूंजा गोंदिया शहर
Aug 10, 2026 | 09:19 AMExplainer: झारखंड में महासंग्राम की तैयारी में छात्र! अब तक क्यों प्रोटेस्ट खत्म नहीं करा पाई सरकार?
Aug 10, 2026 | 09:14 AMFCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप
Aug 10, 2026 | 09:10 AMसागर में ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने ट्रैक से हटाया लोडेड ट्रक, टली बड़ी रेल दुर्घटना
Aug 10, 2026 | 08:50 AMआज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!
Aug 10, 2026 | 08:44 AMबारामती का आसमान कितना सुरक्षित? 7 साल में 10 विमान हादसे, अजित पवार हादसे के बाद भी नहीं थमा सिलसिला
Aug 10, 2026 | 08:43 AM8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर
Aug 10, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














