इंदौर में 14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का रोमांच, वैभव सूर्यवंशी और उमरान मलिक ने शुरू की तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi Practice in Indore : इंदौर में 14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू होगी। वैभव सूर्यवंशी और उमरान मलिक ने अभ्यास शुरू किया। दर्शक स्टेडियम में फ्री मैच देख सकेंगे।
Vaibhav Suryavanshi and other cricketers practicing at Holkar Stadium and Daly College ground.
इंदौर के होलकर स्टेडियम में होंगे मैच फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंदौर में 14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का आगाज।

  • एलीट ग्रुप-B के सभी मुकाबले इंदौर में खेले जाएंगे।

  • बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने डेली कॉलेज मैदान पर शुरू किया अभ्यास।

  • मैच देखने के लिए दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री।

Syed Mushtaq Ali Trophy Indore Matches : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच के लिए तैयार है। 14 नवंबर से शहर में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-B के सभी मुकाबले इंदौर में खेले जाएंगे, जिसमें देश की आठ टीमें खिताब के लिए जोर लगाएंगी।

मुकाबले शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से लेकर तेज गेंदबाज उमरान मलिक तक अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के इंदौर पहुंचने का क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है।

डेली कॉलेज मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने बहाया पसीना

बिहार टीम के युवा कप्तान वैभव सूर्यवंशी इंदौर पहुंच चुके हैं। उन्होंने डेली कॉलेज मैदान पर नेट्स में जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इसके अलावा फील्डिंग सेशन में भी अपना दमखम दिखाया। कम उम्र में आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव टूर्नामेंट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके खेल को देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

होलकर स्टेडियम में उमरान मलिक की रफ्तार पर काम

होलकर स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर की टीम ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपनी रफ्तार और गेंदों की धार पर काम करते नजर आए। उनकी तेज गेंदबाजी आगामी मुकाबलों में बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, रेलवे और तमिलनाडु की टीमों ने भी मैदान पर अभ्यास किया। सभी टीमें टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

Vaibhav Suryavanshi and other cricketers practicing at Holkar Stadium and Daly College ground.
खंडवा में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित दो की मौत, दो लोग घायल

फ्लड लाइट्स में भी प्रैक्टिस, दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री

टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट प्रेमियों के लिए होलकर स्टेडियम में खास नजारा देखने को मिलेगा। खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र फ्लड लाइट्स के बीच भी आयोजित किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि मुकाबलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं खरीदना होगा। वे निशुल्क मैच देख सकेंगे। इससे इंदौर के क्रिकेट प्रशंसकों को वैभव सूर्यवंशी, उमरान मलिक और देश के अन्य स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देखने का मौका मिलेगा।