Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेघालय सरकार ने दी है चुनौती

Raja Raghuvanshi Murder Case:राजा रघुवंशी मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर आज SC में सुनवाई होगी। कोर्ट गिरफ्तारी प्रक्रिया और जमानत आदेश की समीक्षा करेगा।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 21, 2026 | 10:46 AM

सोनम रघुवंशी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sonam Raghuvanshi Bail Supreme Court : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की ओर से दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की बेंच करेगी। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार को निर्देश दिया था कि वह गिरफ्तारी के समय सोनम को दिए गए ‘ग्राउंड्स ऑफ अरेस्ट’ से जुड़े दस्तावेज अदालत के समक्ष पेश करे। अब कोर्ट इन्हीं दस्तावेजों और कानूनी प्रक्रिया की समीक्षा करेगा।

सोनम रघुवंशी को ट्रायल कोर्ट ने इस आधार पर जमानत दी थी कि गिरफ्तारी के समय कानून के अनुरूप उन्हें गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध नहीं कराए गए थे। बाद में मेघालय हाईकोर्ट ने भी इस आदेश को बरकरार रखा। अब मेघालय सरकार इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रही है और जमानत रद्द करने की मांग कर रही है।

मेघालय सरकार का दावा- सिर्फ टाइपिंग की गलती हुई

राज्य सरकार का कहना है कि सोनम को गिरफ्तारी के कारण बताए गए थे और विवाद केवल गिरफ्तारी मेमो में हुई एक टाइपिंग की गलती का है। सरकार के मुताबिक हत्या से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) की जगह गलती से 403(1) दर्ज हो गई थी, जबकि BNS में ऐसी कोई धारा मौजूद ही नहीं है। सरकार का तर्क है कि यह केवल लिपिकीय त्रुटि थी, जिससे आरोपी के अधिकारों का कोई वास्तविक हनन नहीं हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

UCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर उठाए सवाल

पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने तलाक लिए बिना ही कर ली दूसरी शादी, विरोध पर कहा- तुम तो मर जाओगे मेरा क्या होगा?

‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO

पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने उठाए थे सवाल

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार की अंतरिम रोक लगाने की मांग खारिज कर दी थी, क्योंकि सोनम पहले ही जमानत पर रिहा हो चुकी थीं। हालांकि, अदालत ने यह भी कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि यह ऐसा मामला था, जिसमें गिरफ्तारी के आधार बिल्कुल नहीं बताए गए हों। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह सवाल भी उठाया था कि यदि गिरफ्तारी के समय आधार नहीं बताए गए थे तो शुरुआती जमानत याचिकाओं में यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया गया?

ये भी पढ़ें : उज्जैन पहुंचे अभिनेता कार्तिक आर्यन, बाबा महाकाल की शयन आरती में हुए शामिल, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

आज की सुनवाई पर सभी की नजर

आज सुप्रीम कोर्ट इस बात पर फैसला करेगा कि गिरफ्तारी के दौरान कानूनी प्रक्रिया का पालन हुआ था या नहीं। यदि अदालत को मेघालय सरकार के तर्क उचित लगते हैं तो हाईकोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी दी गई जमानत के आदेश में हस्तक्षेप किया जा सकता है। वहीं यदि कोर्ट तकनीकी आधार को पर्याप्त मानता है तो सोनम रघुवंशी को मिली जमानत बरकरार रह सकती है। इस कारण आज की सुनवाई को पूरे मामले में बेहद अहम माना जा रहा है।

Sonam raghuvanshi bail supreme court hearing meghalaya government petition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 10:46 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Raja Raghuvanshi Murder Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.