

Indore Khajrana Knife Attack: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती को मोबाइल पर मैसेज करने की बात को लेकर डॉन पक्षों में मारपीट हो गयी, मामला इतना बड़ा की मामले में एक पक्ष ने दुसरे पर चाकू से हमला कर दिया, मोबाइल पर मैसेज करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद खजराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार फरियादी अरबाज पिता हुमायूं कुरैशी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 मई की रात आरोपी यूसुफ पठान ने उसे एडी टायर सर्विस रोड पर बुलाया था। यहां दोनों के बीच गर्लफ्रेंड को मोबाइल पर मैसेज करने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गई।
शिकायत के मुताबिक विवाद के दौरान यूसुफ पठान और उसके साथी फरहान ने अरबाज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अरबाज के पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 419/26 दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी आरई-2 रोड क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढें:
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी यूसुफ पिता नासिर पठान रावजी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है और मजदूरी का कार्य करता है। वहीं दूसरा आरोपी फरहान खान माणिक बाग रोड का निवासी है और एसी रिपेयरिंग का काम करता है।