27 घंटे बाद जागी पुलिस, आदिवासी युवतियों को बंधक बनाने और धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण दर्ज
Indore criem News: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर आदिवासी युवतियों से हजारों रुपये वसूलने, उन्हें कमरे में बंधक बनाने और मोबाइल छीनने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है।
- Reported By: अंशुल मुकाती
इंदौर का राजेन्द्र नगर थाना (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Network Marketing Scam: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर आदिवासी युवतियों को कथित रूप से बंधक बनाने और उनसे हजारों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पीड़िताओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और करीब 27 घंटे बाद, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी से शिकायत एवं नाराजगी जताने के बाद मामला दर्ज किया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कार्रवाई में देरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नौकरी के नाम पर वसूले हजारों रुपये
फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली सोना निनामा ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसे और उसकी अन्य सहेलियों को इंदौर बुलाया। यहां महादेव इंटरप्राइजेज की संचालिका उर्मिला गुर्जर, कमलेश और एक अन्य व्यक्ति ने उनसे 23 हज़ार से 30 हज़ार तक जमा कराए। आरोप है कि किसी भी रकम की रसीद नहीं दी गई और ट्रेनिंग के नाम पर युवतियों को कमरों में बंद रखा गया।
मोबाइल छीने, धमकाया और अहमदाबाद भेजने की तैयारी
पीड़िताओं के मुताबिक 9 जुलाई को उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए, ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें। परिवार से भी आरोपियों की निगरानी में ही बात कराई जाती थी, जिससे वे अपनी परेशानी नहीं बता पा रही थीं। युवतियों का आरोप है कि उन्हें अहमदाबाद भेजने की तैयारी की जा रही थी। 13 जुलाई तक उन्हें कमरे में बंद रखा गया, लेकिन मौका मिलने पर चार युवतियां वहां से भाग निकलीं और अपने गांव पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई।
सम्बंधित ख़बरें
मौलाना के बयान पर भड़की भय्यु महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख, दर्ज कराएंगी एफआईआर
निगम आयुक्त का मास्टर प्लान सड़कों का निरीक्षण, एजेंसी को टर्मिनेशन नोटिस के दिए निर्देश
सागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
यह भी पढें:मौलाना के बयान पर भड़की भय्यु महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख, दर्ज कराएंगी एफआईआर
तीन आरोपियों पर केस दर्ज, जांच शुरू
इंदौर पुलिस ने महादेव इंटरप्राइजेज की संचालिका उर्मिला गुर्जर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध बंधक बनाने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवारों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है।
