Raja Raghuwanshi Murder Case: सोनम को मिली जमानत, 11 महीनों से जेल में बंद थी आरोपी; राजा के भाई ने कही यह बात
Sonam Raghuwanshi Relief From Court: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सोनम को जमानत दे दी है, इस बात की पुष्टि राजा के भाई ने की है।
- Written By: सजल रघुवंशी
राजा रघुवंशी हत्याकांड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Raja Raghuwanshi Murder Case Big Update: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आज अदालत से एक अहम फैसला आया है, 11 महीनों बाद राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम को राहत मिली है। कोर्ट ने सोनम को जमानत दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बात की पुष्टी राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने की है। बता दें कि सोनम रघुवंशी गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद थी और उसका प्रेमी राज भी शिलॉन्ग जेल में बंद है।
राजा रघुवंशी की हत्या का मामला साल 2025 का है। बता दें मई 2025 में राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून पर मेघालय गए थे। यहां अचानक दोनों के गायब होने की खबर आई और कई दिनों की तलाश के बाद 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश मिली थी और इसके कुछ दिनों बाद ही सोनम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।
राजा के भाई का आया बयान
जानकारी के अनुसार चौथी सुनवाई के बाद सोनम रघुवंशी को राहत दी गई है। इस बात की पुष्टी राजा के भाई विपिन ने की है। विपिन रघुवंशी का कहना है कि हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमे जैसे ही इस बात की खबर हुई वैसे ही परिवार के सदस्यों में मायूसी छा गई।
सम्बंधित ख़बरें
सिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या
दतिया उपचुनाव में पलट गई बाजी: छठे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई दमदार बढ़त, घनश्याम सिंह 1,786 वोट से आगे
नरेंद्र सिंह तोमर के ‘गुलाटी’ वाले बयान पर सियासी घमासान, कुशवाह समाज में नाराजगी, कांग्रेस ने भी घेरा
नवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
2025 में हुई थी राजा की हत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद, 21 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए शिलॉन्ग गए। इसी दौरान 23 मई को वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। करीब 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से कई वार के निशान मिले। उस समय सोनम का कोई पता नहीं चल पाया था और वह भी लापता थी। बाद में उसने उत्तर प्रदेश में सरेंडर किया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आकाश, आनंद और विशाल को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: कोई माई का लाल नहीं छीन सकता आरक्षण: उमा भारती
परिवार ने तोड़ लिया था सोनम से रिश्ता
सोनम रघुवंशी को घटना के बाद से ही शिलॉन्ग की जेल में रखा गया था। शुरुआत में उसके परिवार ने उससे किनारा करने और किसी भी तरह की कानूनी सहायता न देने की बात कही थी। वहीं, सोनम के भाई राजा के पक्ष में वकील मुहैया कराने की बात कर रहे थे।
