राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर गरमाई सियासत, रागिनी नायक का कैलाश विजयवर्गीय पर पलटवार- 'घंटा BJP को फायदा होगा'

Ragini Nayak Statement On Kailash Vijayvargiya: राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर रागिनी नायक ने पलटवार किया। बोलीं- 'घंटा बीजेपी को फायदा होगा।'
Congress spokesperson Ragini Nayak addressing a press conference in Indore.
इंदौर में प्रेस वार्ता करतीं रागिनी नायक फोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Indore Ragini Nayak PC : राहुल गांधी के आगामी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के इंदौर आने से बीजेपी को फायदा होगा। इंदौर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान नायक ने तंज कसते हुए कहा- “घंटा बीजेपी को फायदा होगा।”

रागिनी नायक से जब विजयवर्गीय के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय कई बार ऐसा बोल जाते हैं, जिससे उनका अपना ही मजाक बन जाता है। नायक ने कहा कि किसी भी बयान को देने से पहले उन्हें थोड़ा सोच लेना चाहिए और अपनी गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

बीजेपी को है गलतफहमी

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर विजयवर्गीय को लगता है कि राहुल गांधी के इंदौर आने से बीजेपी को फायदा होगा, तो यह उनकी गलतफहमी है। इसी बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि “घंटा बीजेपी को फायदा होगा।”

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर बढ़ी बयानबाजी

राहुल गांधी के इंदौर दौरे और प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विजयवर्गीय के बयान के बाद रागिनी नायक का पलटवार चर्चा में आ गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने राहुल गांधी के कार्यक्रम से बीजेपी को फायदा होने की बात को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया।

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

रागिनी नायक इंदौर में कांग्रेस की ओर से जातिगत जनगणना के मुद्दे पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। नायक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कई सुझाव दिए थे, लेकिन सरकार की ओर से उसका कोई जवाब नहीं मिला।

SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग के आंकड़ों की मांग

कांग्रेस ने जातिगत जनगणना में एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए जाति आधारित स्पष्ट विकल्पों के साथ आंकड़े जुटाने की मांग की है। रागिनी नायक ने कहा कि जातिगत जनगणना के जरिए देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए जातिगत जनगणना केवल आंकड़े जुटाने का माध्यम नहीं है, बल्कि समान प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

Congress spokesperson Ragini Nayak addressing a press conference in Indore.
अजनार नदी की सफाई पर मिली तारीफ, बिट्टू तबाही के अकेले सफाई के दावे पर विवाद, समिति ने कहा- सबने मिलकर की सफाई

आरक्षण की 50 फीसदी सीमा पर पुनर्विचार की मांग

नायक ने आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा पर पुनर्विचार करने और ओबीसी वर्ग के उप-वर्गीकरण की जरूरत भी बताई। कांग्रेस का कहना है कि सामाजिक और आर्थिक आधार पर वास्तविक आंकड़े सामने आने के बाद प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर बेहतर तरीके से चर्चा की जा सकती है।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यदि केंद्र सरकार व्यापक विचार-विमर्श के बिना जातिगत जनगणना कराती है तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। हालांकि प्रेसवार्ता का मुख्य मुद्दा जातिगत जनगणना था, लेकिन राहुल गांधी के इंदौर दौरे और कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर रागिनी नायक का “घंटा बीजेपी को फायदा होगा” वाला पलटवार चर्चा का प्रमुख विषय बन गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com