Navbharat Exclusive: इंदौर में 4 करोड़ का स्विमिंग पूल, फिर भी अधूरा काम; नेहरू पार्क में कब तैरेगी जनता?

Navbharat Exclusive Report: इंदौर के 4 करोड़ी नेहरू पार्क स्विमिंग पूल का उद्घाटन एक बार फिर अटका, 16 अगस्त की डेडलाइन बीतने के बाद भी फिल्टर प्लांट और फिनिशिंग का काम अधूरा।
₹4 crore swimming pool project incomplete in Indore
इंदौर में 4 करोड़ के स्विमिंग पूली, फिर भी अधूरा काम(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Nehru Park Indore Swimming Pool Controversy: इंदौर के बहुप्रतीक्षित नेहरू पार्क स्विमिंग पूल के उद्घाटन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा यह पूल 16 अगस्त को जनता के लिए शुरू होना था, लेकिन तय तारीख निकल गई और पूल अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो सका। कांग्रेस ने इसे लेकर मुख्य गेट पर तारीख पर तारीख, पर मेरा उद्घाटन नहीं का पोस्टर लगाकर विरोध जताया।

वहीं नगर निगम के एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया का कहना है कि पूल का मुख्य हिस्सा तैयार है, लेकिन फिल्टर प्लांट, फिनिशिंग और जिम सहित कुछ काम बाकी हैं। नवभारत लाइव की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर ग्राउंड रियलिटी देखी तो तस्वीर सामने आई कि उद्घाटन की तारीख पास होने के बावजूद प्रोजेक्ट का काम अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है। नेहरू पार्क का यही वो स्विमिंग पूल है, जिसका शहरवासी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

अप्रैल 2025 तक कार्य पूरा करने का था लक्ष्य, आगे बढ़ती गई डेडलाइन

करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से इसके पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण का काम शुरू हुआ था। शुरुआत में इसे अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन डेडलाइन लगातार आगे बढ़ती गई। दिसंबर 2025, जनवरी 2026, मार्च 2026 और जून 2026 के बाद अगस्त में इसे शुरू करने की तैयारी की गई।

16 अगस्त को प्रतावित था उद्घाटन

16 अगस्त को उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन तारीख गुजर गई और शहरवासियों को अभी भी पूल की सुविधा नहीं मिल सकी। नवभारत लाइव की टीम जब नेहरू पार्क स्विमिंग पूल की हकीकत जानने मौके पर पहुंची, तो सामने आया कि अभी भी कई काम बाकी हैं।

पूल का मुख्य हिस्सा तैयार, फिल्टर प्लांट का काम बताया जा रहा बाकी

पूल का मुख्य हिस्सा तैयार नजर आ रहा है, लेकिन फिल्टर प्लांट का काम बाकी बताया जा रहा है। इसके अलावा आसपास की फिनिशिंग, छत से जुड़े काम और ऊपर बनने वाले जिम की फिनिशिंग भी पूरी होना बाकी है।यानी जिस प्रोजेक्ट के उद्घाटन की तारीख तय हो चुकी थी, उसकी संपूर्ण तैयारियां अभी पूरी नहीं हुई हैं। जिसके कारण एक बार फिर तारीख आगे बढ़ानी पड़ी, नगर निगम की ओर से अब फिल्टर प्लांट के लिए नए टेंडर की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर फिल्टर प्लांट और दूसरे जरूरी काम अभी बाकी हैं, तो 16 अगस्त तक उद्घाटन के दावे क्यों किये जा रहे थे, कांग्रेस पार्टी ने इसी मुद्दे को लेकर पूल के मुख्य गेट पर विरोध का पोस्टर लगाया। पोस्टर पर लिखा है तारीख पर तारीख, पर मेरा उद्घाटन नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com