-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Mp West Discom Junior Engineer Arrested By Lokayukta
रिश्वत मांगने वाला जूनियर इंजीनियर लोकायुक्त के जाल में फंसा, 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Reported By: अंशुल मुकाती
Lokayukta Traps:इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर को होटल की सोलर पैनल फाइल आगे बढ़ाने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा ।

लोकायुक्त पुलिस कुई गिरफ्त में जूनियर इंजिनियर (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Lokayukta Traps Power Department JE: इंदौर में सरकारी दफ्तर में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी होटल पर सोलर पैनल लगाने की अनुमति से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में कुल 80 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
होटल की सोलर फाइल के बदले मांगी थी 80 हजार की रिश्वत
जानकारी के अनुसार, इंदौर के बिल्डर एवं होटल व्यवसायी शिवप्रकाश बसवाल ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अंबे नगर स्थित उनके जीआर-7 होटल की इमारत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और फाइल आगे बढ़ाने के बदले कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर 80 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत सही मिलने पर बिछाया गया जाल
लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले का सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार शनिवार को शिकायतकर्ता आरोपी के पास सुखलिया जोन कार्यालय पहुंचा और 40 हजार रुपये की पहली किश्त उसे सौंपी।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक के समर्थन में पन्ना में प्रदर्शन, युवाओं ने गांधी चौक पर उठाई शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मोहन कैबिनेट ने UCC विधेयक 2026 को दी मंजूरी, मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में होगा पेश
केन-बेतवा लिंक परियोजना विवाद: अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- दबाई जा रही है आंदोलनकारियों की आवाज
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में ‘चिता आंदोलन’ पर कार्रवाई, आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया
40 हजार रुपये लेते ही दबोचा
जैसे ही आरोपी जूनियर इंजीनियर ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथों का रासायनिक परीक्षण कराया गया, जिसमें रिश्वत के नोटों पर लगाए गए विशेष रसायन की पुष्टि हुई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी नमेश कुमार भोंडेकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि आरोपी पहले भी इसी तरह रिश्वत लेने के मामलों में शामिल रहा है या नहीं। यदि जांच में अन्य शिकायतें सामने आती हैं तो मामले में और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
Mp west discom junior engineer arrested by lokayukta
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोनम वांगचुक के समर्थन में पन्ना में प्रदर्शन, युवाओं ने गांधी चौक पर उठाई शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 19, 2026 | 02:16 PMShare Market: टॉप 10 में से आधी कंपनियों की चांदी, मार्केट कैप में 1.54 लाख करोड़ का उछाल; TCS की बंपर कमाई
Jul 19, 2026 | 02:16 PM200 करोड़ का भूमि विवाद व सुपारी किलिंग! एकनाथ निमगड़े मर्डर केस में बेटे ने CBI की जांच को बताया एकपक्षीय
Jul 19, 2026 | 02:12 PMगड़चिरोली के जारावंडी में ट्रैप कैमरे में कैद हुआ बाघ और तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Jul 19, 2026 | 02:07 PMजिम्बाब्वे फतह को तैयार टीम इंडिया, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा ब्रिगेड रवाना, देखें पूरा शेड्यूल
Jul 19, 2026 | 02:07 PMमुंबई मंत्रालय कैंटीन की बदहाली पर सरकार सख्त, भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए नियुक्त होगा महाप्रबंधक
Jul 19, 2026 | 02:07 PMIMF ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया आईना, रिसर्च में अमेरिकी टैरिफ नीति की खोल दी पोल
Jul 19, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM













