मालवा-निमाड़ में कम बारिश के बाद पानी बचाने की अपील, कैलाश विजयवर्गीय ने दिखाई नीले ड्रम की कहानी

RO Waste Water Reuse : कैलाश विजयवर्गीय ने RO के वेस्टेज पानी को नीले ड्रम में जमा कर घरेलू कामों में इस्तेमाल करने का तरीका बताया। कम बारिश के बीच लोगों से पानी बचाने की अपील भी की।
Kailash Vijayvargiya explains how to reuse RO wastewater collected in a blue drum to save water at home
अपने घर के किचन से पानी बचाने की कहानी बताते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साझा किया पानी बचाने का घरेलू तरीका।

  • RO से निकलने वाला वेस्टेज पानी नीले ड्रम में जमा किया जाता है।

  • जमा पानी का इस्तेमाल कपड़े धोने, सफाई और बागवानी में होता है।

  • मालवा-निमाड़ में 21 से 22 इंच बारिश होने की बात कही।

Kailash Vijayvargiya RO Water Reuse : इंदौर में इस बार कम बारिश के बीच आने वाली गर्मियों में पानी की किल्लत को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इस बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पानी बचाने के लिए अपने घर में अपनाए जा रहे एक तरीके की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि RO से निकलने वाले वेस्टेज पानी को फेंकने के बजाय नीले ड्रम में जमा किया जाता है।

इसके बाद में इस पानी का इस्तेमाल कपड़े धोने, फर्श साफ करने, बर्तन धोने और बागवानी जैसे कामों में किया जाता है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लोगों से पानी बचाने की आदत अपनाने की अपील की है।

RO के वेस्टेज पानी को नाली में बहाने के बजाय जमा किया जा रहा

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उनके घर में परिवार के करीब 25 से 30 सदस्य रहते हैं जबकि प्रतिदिन 300 से 400 लोग मिलने भी आते हैं। ऐसे में उनके घर में दो RO लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि RO से एक गिलास पीने योग्य पानी तैयार होने के साथ करीब दो गिलास पानी वेस्टेज के रूप में निकलता है। आमतौर पर ये पानी वॉश बेसिन के जरिए नाली में चला जाता है लेकिन उनके घर में इसे बचाने के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

नीले ड्रम में जमा होता है RO का पानी

मंत्री के मुताबिक RO से निकलने वाले पानी को इकट्ठा करने के लिए घर में नीला ड्रम रखा गया है। इसके लिए RO के पाइप को लंबा करके पानी सीधे ड्रम में पहुंचाया जाता है। इस तरह पानी को बेकार बहने से रोककर जरूरत के अनुसार दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि पानी बचाने के लिए घर में छोटे-छोटे बदलाव करके भी काफी पानी बर्बाद होने से रोका जा सकता है।

मालवा-निमाड़ में कम बारिश से बढ़ी चिंता

मंत्री ने बताया कि इस बार मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। उनके मुताबिक, क्षेत्र में करीब 21 से 22 इंच बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने दिवाली तक एक-दो इंच अतिरिक्त बारिश होने की संभावना भी कम जताई। कम बारिश के कारण आने वाले महीनों में जलस्रोतों पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

Kailash Vijayvargiya explains how to reuse RO wastewater collected in a blue drum to save water at home
मुरैना: हनुमानजी की मूर्ति तोड़कर लगाई आग, 200 से अधिक ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

गर्मियों से पहले पानी बचाने की अपील

कैलाश विजयवर्गीय ने नर्मदा नदी में जलस्तर कम होने तालाबों के सूखने और भूजल स्तर घटने जैसी संभावित चुनौतियों को लेकर चिंता जताई। ऐसे में आने वाली गर्मियों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए अभी से सतर्कता बरतने की जरूरत है। RO के वेस्टेज पानी को दोबारा इस्तेमाल करने जैसे उपाय घरों में पानी की खपत कम करने में मदद कर सकते हैं। मंत्री ने अपने वीडियो के जरिए लोगों से पानी बचाने की आदत अपनाने और परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com