अंगदान करने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान, 28 नवंबर को होगा ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ का आयोजन

Jeevan Daata Parivar Samman 2026 : इंदौर में 28 नवंबर को जीवनदाता परिवार सम्मान 2026 का आयोजन होगा। इस पहल में अंगदान करने वाले परिवारों, जागरूकता फैलाने वाले लोगों और डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।
Jeevan Daata Parivar Samman 2026  to be held in indore
28 नवंबर को होगा ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ का आयोजनफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • इंदौर में 28 नवंबर को होगा जीवनदाता परिवार सम्मान 2026।

  • अंगदान करने वाले परिवारों को किया जाएगा सम्मानित।

  • जीवनदाता परिवार, जीवन प्रेरणा और जीवन सारथी की तीन श्रेणियां।

  • अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले लोगों को भी मिलेगा सम्मान।

Jeevan Daata Parivar Samman 2026 to Be Held in Indore : इंदौर में 28 नवंबर को ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ का आयोजन किया जाएगा। 2030 का भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने प्रियजन के निधन के बाद अंग या टिश्यू दान करने का निर्णय लिया और जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने में योगदान दिया।

3 श्रेणियों में दिए जाएंगे सम्मान

इस आयोजन में तीन प्रमुख श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। पहली श्रेणी ‘जीवनदाता परिवार सम्मान’ उन परिवारों के लिए है जिन्होंने अपने प्रियजन के निधन के बाद अंग या टिश्यू दान करने की सहमति दी। दूसरी श्रेणी ‘जीवन प्रेरणा सम्मान’ उन व्यक्तियों और परिवारों को दी जाएगी जिन्होंने समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी मिलेगा सम्मान

तीसरी श्रेणी ‘जीवन सारथी सम्मान’ के तहत अंगदान और अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया में योगदान देने वाले डॉक्टरों, सर्जनों, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स, काउंसलर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य इस पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली चिकित्सा टीमों के योगदान को पहचान देना है।

अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाना उद्देश्य

संस्था का मानना है कि अंगदान केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि परिवार, समाज और मानवता से जुड़ा विषय है। आज भी लोगों के बीच अंगदान को लेकर जानकारी की कमी और कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। ऐसे में इस विषय पर खुलकर बातचीत करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की जरूरत है।

अंगदान को लेकर हर घर में बातचीत होनी चाहिए

2030 का भारत के संस्थापक डॉ अतुल मलिकराम ने कहा कि किसी अपने को खोने का दर्द बहुत गहरा होता है लेकिन ऐसे परिवार जो अपने प्रियजन के जाने के बाद भी किसी दूसरे की जिंदगी बचाने का फैसला लेते हैं वे मानवता की बड़ी मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल परिवारों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उनके साहस और संवेदनशीलता की कहानियों को समाज तक पहुंचाना भी है। उन्होंने आगे कहा कि अंगदान को लेकर हर घर में बातचीत होनी चाहिए, ताकि लोग इसके महत्व को समझें और जरूरत पड़ने पर सही जानकारी के साथ निर्णय ले सकें।

Jeevan Daata Parivar Samman 2026  to be held in indore
इस्तीफा देने वाले IPS अनुराग सुजानिया के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, सीएम से की व्यक्तिगत हस्तक्षेप की अपील

समाज में सकारात्मक माहौल तैयार करने की पहल

इंदौर शहर में होने वाले ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ के माध्यम से संस्था अंगदान से जुड़े परिवारों की कहानियों को सामने लाना चाहती है। साथ ही समाज को अंगदान के लिए प्रेरित करने और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सेवाभावी लोगों के योगदान को पहचान देने का प्रयास किया जाएगा। ये आयोजन अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जीवन बचाने की सोच को जन जन तक पहुंचाने की पहल है।